
राजनाथ सिंह ने अमेरिकी रक्षा सचिव से की बात, PAK के F-16 को पैकेज देने पर जताई चिंता
AajTak
राजनाथ सिंह ने जानकारी दी कि अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन के साथ टेलीफोन पर गर्मजोशी से सार्थक बातचीत हुई. हमने सामरिक हितों के बढ़ती एकरूपता और रक्षा एवं सुरक्षा सहयोग को बढ़ाने के बारे में वार्ता की.
भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को फोन पर अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन के साथ बातचीत की. दोनों नेताओं के बीच कई मुद्दों पर चर्चा की गई. राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. जिसमें उन्होंने बताया कि उनके द्वारा पाकिस्तान के F-16 बेड़े के लिए पैकेज देने के अमेरिकी फैसले पर भारत की चिंता भी जताई की गई.
राजनाथ सिंह ने जानकारी दी कि अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन के साथ टेलीफोन पर गर्मजोशी से सार्थक बातचीत हुई. हमने सामरिक हितों के बढ़ती एकरूपता और रक्षा एवं सुरक्षा सहयोग को बढ़ाने के बारे में वार्ता की. साथ ही हमने तकनीकी और औद्योगिक सहयोग को मजबूत करने व उभरती और महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों में सहयोग का पता लगाने के तरीकों पर भी चर्चा की.
रक्षा मंत्री ने ट्वीट कर कहा, "मैंने पाकिस्तान के F-16 बेड़े के लिए हाल ही में दिए गए पैकेज के अमेरिकी निर्णय पर भी भारत की चिंता व्यक्त की. भारत-अमेरिका साझेदारी को और मजबूत करने के लिए सेक्रेटरी ऑस्टिन के साथ बातचीत जारी रखने के लिए तत्पर है.
उन्होंने पाकिस्तान का जिक्र करते हुए कहा कि बातचीत के दौरान मैने पाकिस्तान के F-16 बेड़े के लिए पैकेज प्रदान करने के हाल ही में लिए गए अमेरिकी निर्णय पर भारत की चिंता भी व्यक्त की. उन्होंने कहा कि भारत-अमेरिका साझेदारी को और मजबूत करने के लिए सेक्रेटरी ऑस्टिन बातचीत जारी रखने के लिए तत्पर हैं.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










