
राजनाथ सिंह ने अमेरिकी रक्षा सचिव से की बात, जानिए किस विषय पर हुई चर्चा
AajTak
राजनाथ सिंह और अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने फोन पर बात की. इस दौरान भारत-अमेरिका रक्षा सहयोग सहित कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई. वही दोनों नेताओं ने प्रौद्योगिकी सहयोग, रक्षा औद्योगिक आपूर्ति श्रृंखलाओं के एकीकरण और संयुक्त सैन्य अभ्यास को मजबूत करने पर सहमति जताई.
राजनाथ सिंह ने गुरुवार को अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ (Pete Hegseth) से फोन पर बातचीत की और उन्हें बधाई दी. बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने भारत-अमेरिका रक्षा सहयोग सहित कई अहम मुद्दों पर चर्चा की. राजनाथ सिंह और पीट हेगसेथ ने खास कर के प्रौद्योगिकी सहयोग, रक्षा औद्योगिक आपूर्ति श्रृंखलाओं के एकीकरण और संयुक्त सैन्य अभ्यास को मजबूत करने पर सहमति जताई. इसके अलावा वे स्टार्ट-अप व्यवसायों और शैक्षणिक संस्थानों के बीच नवाचार सहयोग को बढ़ावा देने पर भी सहमत हुए.
दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए एक व्यापक ढांचे का मसौदा तैयार करने पर भी सहमति बनी है. यह ढांचा 2025-2035 की अवधि के लिए द्विपक्षीय सहयोग को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का मार्ग प्रशस्त करेगा.
यह भी पढ़ें: 'PoK भारत का मुकुट मणि, इसके बिना जम्मू-कश्मीर अधूरा', जौनपुर में बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए एजेंडा तैयार किया जाएगा
रक्षा मंत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल 'X' पर पोस्ट में कहा कि हमने मौजूदा रक्षा सहयोग की समीक्षा की और भारत-अमेरिका के द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को और आगे बढ़ाने पर चर्चा की. उन्होंने कहा कि बातचीत के दौरान दोनों देशों के बीच कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर सार्थक बातचीत हुई है, जिसमें परिचालन, खुफिया, सहयोग और रक्षा-औद्योगिक साझेदारी शामिल हैं. हम इन सभी क्षेत्रों में एक दूसरे का सहयोग बढ़ाने के लिए एक एजेंडा तैयार करने पर सहमत हुए हैं.यह भी पढ़ें: अमेरिका के रक्षा सचिव चुने गए फॉक्स न्यूज के पूर्व होस्ट पीट हेगसेथ, विवादों में आ चुका है नाम
बता दें कि अमेरिकी सीनेट ने पीट हेगसेथ को रक्षा सचिव चुना है. हेगसेथ को पिछले साल नवंबर में डोनाल्ड ट्रंप ने रक्षा विभाग का नेतृत्व करने के लिए नॉमिनेट किया था, लेकिन ये मामला विवादों में आ गया क्योंकि उन्हें यौन उत्पीड़न और वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों की जांच का सामना करना पड़ा था.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.







