
राजकोट: TRP गेम जॉन अग्निकांड में पति-पत्नी की भी मौत, DNA रिपोर्ट आने पर परिजनों को सौंपे गए शव
AajTak
राजकोट के टीआरपी गेम जॉन में लगी भीषण आग में अब तक 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि गेम जॉन की जगह का मालिक और हिस्सेदार अशोक सिंह जाडेजा अभी भी फरार है. सरकार की तरफ से कार्रवाई करते हुई अब तक 7 अधिकारियों को सस्पेंड किया गया है.
गुजरात के राजकोट में टीआरपी गेम जॉन में लगी आग में अब तक 27 लोगों के मौत की पुष्टि हुई है. गेम जॉन में लगी आग इतनी भयावह थी कि जिनकी जिनकी मौत हुई, उन्हें पहचान पाना नामुमकिन था. इसके लिए तमाम मृतकों का DNA टेस्ट करवाया गया है. 27 मृतकों का DNA रिपोर्ट आने के बाद अब तक 26 शव उनके परिवारों को सौंपे गए हैं. जैसे-जैसे DNA रिपोर्ट आती गई, वैसे-वैसे अनेक परिवारों में मातम छाता गया.
इस भयावह अग्निकांड में जिनकी मौत हुई, उनमें विवेक अशोकभाई दुशारा और उनकी पत्नी खुशाली विवेक दुशारा और खुशाली की बहन टिशा मोड़ासिया भी शामिल हैं. विवेक और खुशाली की शादी महज दो महीने पहले राजकोट में ही हुई थी. खुशाली अपने मायके राजकोट में आई हुई थी, जिसे लेने और अपना मैरिज सर्टिफिकेट बनवाने विवेक राजकोट पहुंचा था. परिवार आस लगाए था कि बेटा उनकी बहू को लेकर घर लौटेगा, लेकिन विवेक जो अपनी पत्नी के साथ अपना मैरिज सर्टिफिकेट लेकर वेरावल लौटने वाला था, उसके परिवार को उनके बेटे और बहू के मैरिज सर्टिफिकेट की जगह डेथ सर्टिफिकेट मिला.
बता दें की राजकोट के टीआरपी गेम जॉन में लगी भीषण आग में अब तक 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि गेम जॉन की जगह का मालिक और हिस्सेदार अशोक सिंह जाडेजा अभी भी फरार है. सरकार की तरफ से कार्रवाई करते हुई अब तक 7 अधिकारियों को सस्पेंड किया गया है. राजकोट क्राइम ब्रांच सभी से पूछताछ कर रही है. वहीं मामले में SIT ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है. गृह राज्यमंत्री हर्ष संघवी ने बुधवार को SIT के सदस्यों के साथ बैठक कर पूरी जानकारी ली. रिपोर्ट में प्राथमिक जानकारी दी गई है और आने वाले दिनों में इस गेमिंग जोन को मंजूरी देने वाले सभी अधिकारियों से पूछताछ होगी.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






