
राजकोट: आरोपियों का जुलूस निकालने की मांग... आक्रोशित भीड़ ने पुलिसकर्मियों पर फेंके पत्थर
AajTak
राजकोट के विछिया में घनश्याम राजपरा की हत्या के आरोपियों का जुलूस न निकालने पर कोली समाज के लोगों ने पुलिस पर पत्थरबाजी की. पुलिस ने लाठीचार्ज और 10 टीयर गैस के सेल छोड़े. 52 लोग हिरासत में लिए गए. हत्या के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं. पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में बताई है.
राजकोट जिले के विछिया में पुलिस और स्थानीय कोली समाज के लोगों के बीच तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई. मामला तब बिगड़ा जब हत्या के आरोपियों का जुलूस न निकालने को लेकर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई और पुलिस स्टेशन पर हमला कर दिया. साथ ही कोली समाज के लोग इकट्ठा हुए और मामला बिगाड़ने पर पुलिस पर पत्थर बाजी कर दी.
दरअसल, एक हफ्ते पहले 31 दिसंबर को घनश्याम राजपरा नामक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. बताया गया कि घनश्याम ने आरोपियों के अवैध निर्माण को लेकर लैंड ग्रैबिंग की शिकायत की थी, जिसके चलते सात आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. घटना के बाद कोली समाज के लोग बड़ी संख्या में विछिया पुलिस स्टेशन के बाहर इकट्ठा हो गए.
ये भी पढ़ें- महिलाओं का तलवार रास... जीप,बाइक और घोड़े पर सवार होकर महिलाओं ने दिखाया शौर्य
पुलिस ने लाठीचार्ज किया और टीयर गैस छोड़े
उन्होंने आरोपियों का जुलूस पूरे शहर में निकालने की मांग की. जब पुलिस ने यह स्पष्ट किया कि जुलूस निकालना गैरकानूनी है, तो भीड़ आक्रोशित हो गई और पत्थरबाजी शुरू कर दी. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और 10 टीयर गैस के सेल छोड़े. भीड़ ने पुलिस स्टेशन, वाहनों और पुलिसकर्मियों पर पत्थर फेंके. पुलिस ने तुरंत अतिरिक्त बल बुलाया और 52 लोगों को हिरासत में लिया.
मामले में SP ने कही ये बात

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









