
राकेश टिकैत ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र, कंगना रनौत के बयानों पर जताई कड़ी आपत्ति
AajTak
बीकेयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने राकेश टिकैत ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को एक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने मंडी से सांसद कंगना रनौत द्वारा दिए गए विवादास्पद बयानों पर कड़ी आपत्ति जताई है. टिकैत ने कंगना के उस बयान पर भी सवाल उठाया, जिसमें उन्होंने कहा था कि हमें आजादी 2014 में मिली है.
भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को एक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने मंडी से सांसद कंगना रनौत द्वारा दिए गए विवादास्पद बयानों पर कड़ी आपत्ति जताई है. टिकैत ने इन बयानों को लेकर बीजेपी अध्यक्ष से जवाब मांगा है. साथ ही कहा, हमें आशा है कि आप इस पत्र का जवाब जरूर देंगे.
राकेश टिकैत ने पत्र में लिखा है, जिसमें कहा- 'श्री जगत प्रकाश नड्डा जी, हम आशा करते हैं कि आप स्वस्थ होंगे और आपकी सेहत भी ठीक होगी. आप देश की सबसे बड़ी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व निभा रहे हैं और उसकी विचारधारा को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं, लेकिन आपकी और पार्टी की क्या मजबूरी रही होगी कि उन्होंने 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में एक ऐसी प्रत्याशी को हिमाचल की मंडी सीट से चुनाव लड़ाया जिसे देश के बारे में जरा भी ज्ञान नहीं है. वह बार-बार देश के खेत उपजाऊ वर्ग को अपना निशाना बना रही है. जिससे ग्रामीण पृष्ठभूमि में रह रहे देश का यह वर्ग हर बार अपने आप को अपमानित महसूस करता है.'
ये भी पढ़ें- 'मुझे ध्यान रखना होगा मैं कलाकार ही नहीं BJP वर्कर भी हूं... वापस लेती हूं अपने शब्द', किसान बिल पर कंगना का यू-टर्न
टिकैत ने कंगना के उस बयान पर भी सवाल उठाया, जिसमें उन्होंने कहा था कि हमें आजादी 2014 में मिली है. टिकैत ने इसे देश के आजादी सेनानियों और क्रांतिकारियों का अपमान बताया. टिकैत ने आगे कहा कि कंगना द्वारा 2020, 2021 और 2024 में दिए गए अन्य बयानों ने भी किसानों और महिलाएं के प्रति अभद्रता और अवमानना झलकती है. उन्होंने कंगना के उन बयानों की भी निंदा कि जिसमें उन्होंने किसानों को खालिस्तानी और आतंकवादी बताया था और विवादास्पद कृषि कानूनों को फिर से लागू करने की मांग की थी.
टिकैत ने पत्र के अंत में जोर देकर कहा, 'मान्यवर जेपी नड्डा जी आप यह स्पष्ट करें कि यह सभी आपकी पार्टी के द्वारा ही कराया जा रहा है. बार-बार देश के अन्नदाता को निशाना बनाने से यह खेत कमाऊं वर्ग अपने आप को अपमानित महसूस कर रहा है. हमें आशा है कि आप इस पत्र का जवाब जरूर देंगे.'

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.









