
रांची: पहले बाइक से किया पीछा फिर रेलवे फाटक के बाद युवकों ने लड़की को मार दी गोली
AajTak
रांची के नगरी थाना क्षेत्र में शनिवार शाम तीन बाइक सवार बदमाशों ने 25 साल की युवती को गोली मार दी. घटना रेलवे क्रॉसिंग के पास हुई जब युवती घर लौट रही थी. गोली उसकी पीठ में लगी और उसे गंभीर हालत में रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है.
झारखंड की राजधानी रांची में शनिवार शाम एक 25 साल की युवती पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने गोली चला दी. यह घटना नगरी थाना क्षेत्र के रेलवे क्रॉसिंग के पास की है, जब युवती घर लौट रही थी. बदमाशों ने पीछा करते हुए उसे गोली मारी और मौके से फरार हो गए.
घायल युवती को इलाज के लिए रिम्स (राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान) में भर्ती कराया गया है. रांची ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने बताया कि युवती पर गोली चलाने वाले तीनों आरोपी बाइक पर सवार थे. उन्होंने पहले युवती का पीछा किया और फिर रेलवे फाटक के पास उसे गोली मार दी. गोली उसकी पीठ में लगी है.
रांची में पीछा कर युवती को मारी गोली
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और गंभीर रूप से घायल युवती को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. फिलहाल पुलिस ने नगरी थाने में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
मामले की जांच में जुटी पुलिस
एसपी पुष्कर ने बताया कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है, चाहे मामला आपसी रंजिश का हो या किसी प्रकार की छेड़छाड़ के विरोध में हमला किया गया हो, पुलिस टीम ने इलाके की नाकेबंदी कर दी है और आरोपियों की तलाश में कई जगह छापेमारी चल रही है. जांच में यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या आरोपी युवती को पहले से जानते थे या यह कोई साजिश थी.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







