
रांची टू मुंबई... मॉडलिंग का सपना और लव जिहाद! जानें क्या है तनवीर, यश व मानवी की पूरी कहानी
AajTak
बिहार (Bihar) की रहने वाली एक मॉडल ने रांची के ग्रूमिंग इंस्टीट्यूट के मालिक पर लव जिहाद (Love Jihad) का आरोप लगाया है. पीड़िता के मुताबिक, आरोपी ने उससे पहली मुलाकात यश नाम बताकर की. जब उसे उसका असली नाम तनवीर खान पता चला, तो उसने इंस्टीट्यूट के मालिक से दूरी बनानी शुरू कर दी. इसके बाद से तनवीर उसे लगातार ब्लैकमेल कर रहा है.
झारखंड की राजधानी रांची में स्थित यश मॉडलिंग कंपनी के मालिक पर लव जिहाद का आरोप लगा है. यह आरोप किसी और ने नहीं बल्कि यहीं पर मॉडलिंग की ट्रेनिंग लेने आई युवती ने लगाए हैं. दरअसल, बिहार की रहने वाली मानवी राज झारखंड के रांची में इसलिए आई थी, ताकि वह खुद को मॉडलिंग में ग्रूम करके एक बेहरतीन मॉडल बन सके.
लेकिन उसे यह नहीं पता था कि आगे जाकर उसके साथ क्या होने वाला है. रांची में वह एक ग्रूमिंग इंस्टीट्यूट से जुड़ गईं. इस इंस्टीट्यूट के मालिक ने जब मानवी को देखा तो वह उसे बहुत पसंद आई. दोनों के बीच एक अच्छी दोस्ती हो गई. लेकिन इंस्टीट्यूट के मालिक के मन में तो कुछ और ही चल रहा था. वह चाहता था कि दोस्ती का ये रिश्ता और आगे बढ़े.
वह मानवी से शादी करना चाहता था. इसके लिए उसने मानवी को प्रपोज किया. तभी मानवी को पता चला कि जिसे वो दोस्त मान रही है उसने उससे झूठ कहा है. दरअसल, इंस्टीट्यूट के मालिक ने अपना नाम उसे यश बताया था. जबकि, उसका असली नाम तनवीर अख्तर खान है. युवती को यह सब पता लगा तो उसने उससे दोस्ती भी तोड़ दी.
https://t.co/H6ZIdzrBsT#lovejihad Tanveer Akhtar Khan is blackmailing me for #conversion @ajeetbharti @rishibagree @Cyber_Huntss @KapilMishra_IND @NupurSharmaBJP @ShefVaidya @kajal_jaihind @OpIndia_in @narendramodi @myogiadityanath @mieknathshinde
यह बात तनवीर को रास नहीं आई. अब वह और ज्यादा उस पर शादी का और धर्म बदलने का दबाव बनाने लगा. लेकिन मानवी को उससे नफरत हो चुकी थी. इसलिए उसने तनवीर के प्रपोजल को ठुकरा दिया. फिर बात पहुंच गई ब्लैमेलिंग तक. अब तनवीर, मानवी को ब्लैकमेल करने लगा. दरअसल, उसके पास मानवी की कुछ पर्सनल फोटो थीं. उन्हीं को वायरल करने की धमकी देकर शादी का दबाव बनाने लगा.
जिससे तंग आकर मानवी ने रांची शहर ही छोड़ दिया. वह मुंबई शिफ्ट हो गई. लेकिन एकतरफा प्यार में पागल तनवीर ने उसका पीछा यहां भी नहीं छोड़ा. वह उसे लगातार धमकाता रहा. जिसके बाद परेशान होकर मानवी ने तनवीर के खिलाफ वर्सोवा थाने में मामला दर्ज करवा दिया.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








