
रस्म के बीच दुल्हन का शादी से इनकार, बारातियों की पिटाई, दूल्हे को उठाकर सड़क पर फेंका
AajTak
रीवा जिले के मऊगंज थाना के वनपाढ़र गांव से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां पर दुल्हन ने यह कहकर शादी से इनकार कर दिया कि दूल्हा एक मानसिक रोगी है. दुल्हन पक्ष पर आरोप है कि उन्होंने बारातियों को बंधक बनाकर जमकर पीटा और दूल्हे को घसीट कर बाहर फेंक दिया.
मध्य प्रदेश के रीवा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां पर लड़की वालों ने बारातियों की जमकर पिटाई की. मंडप से उठाकर दूल्हे को भी बीच सड़क पर फेंक दिया. दुल्हन का कहना है कि दूल्हे की मानसिक स्थिति खराब थी. जिसकी वजह से उसने शादी से इनकार कर दिया. दूल्हे को घसीटने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि बताशे फेंकने को लेकर यह विवाद शुरू हुआ था. धीरे-धीरे विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










