
रमेश बिधूड़ी ने अपनी स्टाइल में मोर्चा संभाला, क्या केजरीवाल को BJP ऐसे ही घेरेगी? | Opinion
AajTak
संभव है, रमेश बिधूड़ी का बयान उनको फायदा भी दिला दे. लेकिन क्या बीजेपी के लिए भी फायदेमंद होगा? आतिशी और अरविंद केजरीवाल पूरी दिल्ली में घूम घूम कर शोर तो मचाएंगे ही.
रमेश बिधूड़ी का बयान, असल में, उनका निजी चुनाव निशान है. हो सकता है, वो फायदे में भी रहें. अपना चुनाव भी जीत जायें, लेकिन बीजेपी?
मुूख्यमंत्री आतिशी और अरविंद केजरीवाल को पूरी दिल्ली में घूम घूम कर शोर मचाने का मौका तो रमेश बिधूड़ी ने दे ही दिया है. आतिशी से पहले तो रमेश बिधूड़ी ने प्रियंका गांधी पर ही टिप्पणी की है, और बोल बिल्कुल वैसे ही हैं.
रमेश बिधूड़ी ने दानिश अली को भरी संसद में खूब भला-बुरा कहा था. और, जब रमेश बिधूड़ी बोल रहे तो बीजेपी के कई सांसद मुस्कुरा रहे थे. सबने देखा, लेकिन चुनावों में कोई फर्क पड़ा? बीएसपी छोड़कर कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे दानिश अली तो बीजेपी के उम्मीदवार से ही हार गये.
जब बीजेपी ने राजस्थान विधानसभा चुनाव में रमेश बिधूड़ी को टोंक भेज दिया तो कुछ देर के लिए लगा, दिल्ली से हटाया जा रहा है. जब लोकसभा चुनाव में टिकट कटा तो माना जाने लगा, दिल्ली में उनकी राजनीति खत्म हो गई.
लेकिन बीजेपी ने तो रमेश बिधूड़ी और प्रवेश वर्मा जैसे नेताओं को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बचा रखा था - और देखिये कैसे दोनो ही नेता मैदान में उतार दिये गये हैं.
रमेश बिधूड़ी आदतन बयान बहादुर हैं, लेकिन असर भी होगा क्या?

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









