
रनवे पर आग का गोला बनकर दौड़ता रहा विमान, जलते प्लेन से कूदे यात्री... जापान हादसे का खौफनाक मंजर
AajTak
टोक्यो के हानेडा एयरपोर्ट के रनवे पर मंगलवार को दो विमान आपस में टकरा गए, जिससे जापान एयरलाइंस के यात्री विमान में भीषण आग लग गई. इस दौरान यात्री विमान आग का गोल बनकर रनवे पर दौड़ता रहा. इसमें 379 यात्री सवार थे, जिन्होंने जलते विमान से कूदकर अपनी जान बचाई और समय रहते सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकल आए.
भूकंप से मची तबाही को अभी 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि जापान में एक और बड़ा हादसा हो गया. मंगलवार को टोक्यो के हानेडा एयरपोर्ट के रनवे पर दो विमान आपस में टकरा गए, जिससे जापान एयरलाइंस के यात्री विमान में भीषण आग लग गई. इस दौरान यात्री विमान आग का गोल बनकर रनवे पर दौड़ता रहा. इसमें 379 यात्री सवार थे, जिन्होंने जलते विमान से कूदकर अपनी जान बचाई और समय रहते सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकल आए.
वहीं दूसरा विमान कोस्ट गार्ड का था, जिसमें सवार 6 क्रू मेंबर्स में से पांच की मौत हो गई. कोस्ट गार्ड का ये विमान भूकंप प्रभावित लोगों के लिए राहत सामग्री पहुंचाने जा रहा था. दरअसल, कोस्ट गार्ड का ये विमान पश्चिमी तट पर निगाटा एयरपोर्ट की ओर जा रहा था. इस विमान में भूकंप प्रभावित लोगों के लिए राहत सामग्री थी. लेकिन मदद पहुंचाने से पहले ही ये हादसे का शिकार हो गया.
हादसे के कई वीडियो सामने आए हैं. इनमें दिख रहा है कि यात्री विमान टक्कर के बाद धू-धूकर जलने लगता है और रनवे पर दौड़ता रहता है. जैसे ही विमान रुकता है, इसके इमरजेंसी गेट से यात्री कूदकर जान बचाने को भागते हैं. वीडियो में दिख रहा है कि लोग अपनों को साथ लेकर विमान से नीचे कूद रहे हैं और रनवे से दूर भागते हैं. वहीं दमकल विभाग की दर्जनों गाड़ियां विमान में लगी आग पर काबू पाने में जुट जाती हैं. इस दौरान जापान के हानेडा एयरपोर्ट पर खौफनाक मंजर था, जिसे कई लोगों ने अपने कैमरे में भी कैद किया.
कोस्ट गार्ड के प्लेन ने मारी यात्री विमान को टक्कर?
स्थानीय मीडिया में दावा किया जा रहा है कि हादसा तब हुआ जब संभवत जापान कोस्ट गार्ड के विमान ने यात्री विमान को टक्कर मार दी. फिलहाल अधिकारी मामले की जांच में जुट गए हैं और पता लगाया जा रहा है कि आखिर इनती बड़ी चूक हुई कैसे. साथ ही कोस्ट गार्ड के जिन क्रू मेंबर्स की मौत हो गई है, उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है. जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने संबंधित एजेंसियों को इस हादसे को लेकर जांच करने और लोगों तक सभी जानकारी पहुंचाने के निर्देश दिए हैं.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










