
रणवीर सिंह के पीठ पीछे ऋतिक रोशन को मिला था 'डॉन 3' का ऑफर? सामने आई सच्चाई
AajTak
फिल्म 'डॉन 3' को लेकर रणवीर सिंह ने दावा किया था कि फरहान अख्तर उन्हें फिल्म से रिप्लेस करने ऋतिक रोशन के पास गए थे. लेकिन अब ऋतिक की कास्टिंग से जुड़ी सच्चाई सामने आ चुकी है.
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और फिल्ममेकर फरहान अख्तर के बीच इन दिनों घमासान लड़ाई जारी है. ये लड़ाई फिल्म 'डॉन 3' को लेकर हो रही है. मेकर्स ने रणवीर से 40 करोड़ रुपये मांगे हैं, ताकी फिल्म को लेकर जो नुकसान उन्हें हुआ उसकी भरपाई हो सके. हालांकि रणवीर ने इसे भरने से इनकार किया है.
रणवीर-फरहान की 'डॉन 3' को लेकर लड़ाई
फिल्म 'धुरंधर' की मेगा सक्सेस के बाद रणवीर सिंह ने अचानक 'डॉन 3' को छोड़ दिया. खबरों के मुताबिक रणवीर के इस फैसले से फिल्म को बंद होना पड़ा. फरहान की प्रोडक्शन कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट ने एक्टर के खिलाफ मुआवजे में 40 करोड़ की मांग की. उन्होंने मजबूरी में ऐसा फैसला लिया, क्योंकि उनके मुताबिक फिल्म प्री-प्रोडक्शन स्टेज में तब आई, जब रणवीर की तरफ से हामी भरी गई.
रणवीर सिंह और फरहान अख्तर को लेकर हो रहे विवाद पर प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने एक स्पेशल मीटिंग का आयोजन भी किया था. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, इस मीटिंग में इंडस्ट्री के कई बड़े प्रोड्यूसर्स जैसे साजिद नाडियाडवाला, आमिर खान, सिद्धार्थ रॉय कपूर, रमेश तौरानी, कुमार तौरानी शामिल हुए, जिन्होंने दोनों पक्षों की बातें सुनी.
बताया गया कि फिल्म छोड़ने के बाद रणवीर ने मेकर्स पर कई आरोप लगाए. एक्टर ने कहा कि फरहान अख्तर के पास कभी कोई बाउंड स्क्रिप्ट नहीं थी. वो उल्टा उनकी जगह ऋतिक रोशन को रिप्लेस करने की तलाश में थे. मगर जैसे ही उनकी फिल्म 'धुरंधर' बड़ी हिट हुई, प्रोडक्शन ने उन्हें दोबारा अप्रोच किया ताकि वो उनकी मौजूदा पॉपुलैरिटी का फायदा उठा सकें.
रणवीर के दावे की क्या है सच्चाई?













