
'हर दिन रेप की धमकियां मिलती हैं', धुरंधर एक्ट्रेस का शॉकिंग खुलासा, बोलीं- मोटी कहकर गाने से निकाला
AajTak
आयशा खान अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं. एक्ट्रेस ने अब एक बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर लोग उनपर भद्दे कमेंट्स करते हैं. उन्हें सेक्शुएलाइज किया जाता है.
एक्ट्रेस आयशा को 'धुरंधर' फिल्म से खूब लाइमलाइट मिली. उन्होंने धुरंधर के गाने 'शरारत' पर इतना जबरदस्त डांस किया कि हर कोई उनका मुरीद हो गया. आयशा करियर में काफी अच्छा कर रही हैं. लेकिन इंडस्ट्री में कामयाबी हासिल करना उनके लिए बिल्कुल आसान नहीं रहा. आयशा ने अब एक चौंकाने वाला खुलासा किया है.
आयशा का छलका दर्द
आयशा ने बताया कि उनके वजन के कारण उन्हें एक गाने से बाहर निकाल दिया गया था. उन्होंने ये भी बताया कि पब्लिक लाइफ में होने की वजह से उनपर भद्दे कमेंट्स किए जाते हैं. उन्हें रेप की धमकियां भी मिल चुकी हैं.
वी द वुमन इवेंट में बात करते हुए आयशा खान ने बताया कि कॉलेज के दिनों में उन्हें टी-सीरीज के एक गाने से निकाल दिया गया था. उन्होंने बताया कि जब वो 12वीं क्लास में थीं, तब उन्हें उस गाने में सेकंड लीड के रूप में लिया गया था, लेकिन शूटिंग से ठीक एक रात पहले उन्हें निकाल दिया गया था क्योंकि, लोगों को लगता था कि वो मोटी हैं.
आयशा ने आगे कहा कि उन्हें अपनी बॉडी और अपनी अपीयरेंस को लेकर कॉन्फिडेंट महसूस करने में समय लगा. उन्होंने ये भी बताया कि इंस्टाग्राम पर उनकी बॉडी को लेकर उन्हें लगभग हर दिन यौन उत्पीड़न का सामना करना पड़ता है. वो चाहे कुछ भी पहन लें, मगर उन्हें जज किया जाता है.
ट्रोलिंग पर बोलीं आयशा खान

'सेक्रेड गेम्स' फेम राजश्री देशपांडे को हुआ ब्रेस्ट कैंसर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर दिया हेल्थ अपडेट
एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे ने सोशल मीडिया पर बताया है कि उन्हें ग्रेड 1 ब्रेस्ट कैंसर है और हाल ही में उनकी सर्जरी हुई है. वह अब ठीक हो रही हैं. इसके अलावा उन्होंने क्या कुछ कहा. जानिए












