Primary Country (Mandatory)

Other Country (Optional)

Set News Language for United States

Primary Language (Mandatory)
Other Language[s] (Optional)
No other language available

Set News Language for World

Primary Language (Mandatory)
Other Language(s) (Optional)

Set News Source for United States

Primary Source (Mandatory)
Other Source[s] (Optional)

Set News Source for World

Primary Source (Mandatory)
Other Source(s) (Optional)
  • Countries
    • India
    • United States
    • Qatar
    • Germany
    • China
    • Canada
    • Singapore
    • World
  • Categories
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Special
    • All Categories
  • Available Languages for United States
    • English
  • All Languages
    • English
    • Hindi
    • Arabic
    • German
    • Chinese
    • French
  • Sources
    • India
      • AajTak
      • NDTV India
      • The Hindu
      • India Today
      • Zee News
      • NDTV
      • BBC
      • The Wire
      • News18
      • News 24
      • The Quint
      • ABP News
      • Zee News
      • News 24
    • United States
      • CNN
      • Fox News
      • Al Jazeera
      • CBSN
      • NY Post
      • Voice of America
      • The New York Times
      • HuffPost
      • ABC News
      • Newsy
      • USA TODAY
      • NBC News
      • CNBC
    • Qatar
      • Al Jazeera
      • Al Arab
      • The Peninsula
      • Gulf Times
      • Al Sharq
      • Qatar Tribune
      • Al Raya
      • Lusail
    • Germany
      • DW
      • ZDF
      • ProSieben
      • RTL
      • n-tv
      • Die Welt
      • Süddeutsche Zeitung
      • Frankfurter Rundschau
    • China
      • China Daily
      • BBC
      • The New York Times
      • Voice of America
      • Beijing Daily
      • The Epoch Times
      • Ta Kung Pao
      • Xinmin Evening News
    • Canada
      • CBC
      • Radio-Canada
      • CTV
      • TVA Nouvelles
      • Le Journal de Montréal
      • Global News
      • BNN Bloomberg
      • Métro
    • Singapore
      • CNA
      • The Straits Times
      • Lianhe Zaobao
रश्मिका विजय के रिसेप्शन में नंगे पैर पहुंचा ये सुपरस्टार, आखिर क्या है वजह?

रश्मिका विजय के रिसेप्शन में नंगे पैर पहुंचा ये सुपरस्टार, आखिर क्या है वजह?

AajTak
Thursday, March 05, 2026 01:53:40 AM UTC

4 मार्च को हैदराबाद में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा का ग्रैंड रिसेप्शन आयोजित किया गया है. इस दौरान फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई लोग पहुंचे. वहीं सभी की निगाहें राम चरण पर टिक गई. जानें वजह

साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने 4 मार्च को हैदराबाद में एक शानदार रिसेप्शन का आयोजन किया. इस ग्रैंड इवेंट में फिल्मी दुनिया के कई दिग्गज सितारे अपनी मौजूदगी दर्ज कराने पहुंचे. लेकिन इन सबके बीच 'ग्लोबल स्टार' राम चरण के लुक ने हर किसी को हैरान कर दिया

दरअसल ब्लैक आउटफिट में पहुंचे राम चरण को नंगे पैर देखकर हर कोई हैरान रह गया. वो अपनी पत्नी उपासना के साथ रिसेप्शन में पहुंचे थे.

क्या है इसके पीछे की वजह? सुपरस्टार राम चरण अपनी पत्नी उपासना के साथ रिसेप्शन में पहुंचे थे. राम चरण को सिर से पैर तक काले कपड़ों में देखा गया और वो बिना जूतों या चप्पल के, यानी नंगे पैर ही वेन्यू पर नजर आए. राम चरण इन दिनों अपनी धार्मिक मान्यताओं के चलते 'अयप्पा दीक्षा' का पालन कर रहे हैं. इस कठिन व्रत के दौरान भक्तों को काले कपड़े पहनने होते हैं और 41 दिनों तक नंगे पैर रहना पड़ता है. उनकी इसी श्रद्धा और सादगी ने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया है.

हालांकि ये पहली बार नहीं है, जब एक्टर को इस तरह नंगे पैर देखा गया हो. पिछले कई सालों में कई बड़े मौके पर एक्टर इसी तरह दिथाई दिए है. यहां तक की ऑस्कर 2023 में हिस्सा लेने से पहले भी उन्हें इस अवतार में देखा जा चुका है.

'अयप्पा दीक्षा' क्या है? जानकारी के मुताबिक अयप्पा दीक्षा एक अत्यंत कठिन और पवित्र धार्मिक अनुष्ठान है, जिसे भगवान अयप्पा के भक्त उनके दर्शन (सबरीमाला मंदिर की यात्रा) से पहले करते हैं. यह व्रत आमतौर पर 41 दिनों का होता है. इस दौरान भक्त को पूर्ण ब्रह्मचर्य का पालन करना होता है. दीक्षा के दौरान भक्त केवल काले या नीले रंग के वस्त्र ही पहनते हैं. इस अवधि में भक्त जूते या चप्पल का त्याग कर देते हैं और हर जगह नंगे पैर ही जाते हैं, जैसा कि राम चरण को रिसेप्शन के दौरान देखा गया. इसके अलावा ना तो नॉनवेज खाना होता, ना ही दाढ़ी और बाल कटवा सकते हैं.

भव्य रहा रिसेप्शन वहीं  हैदराबाद का यह रिसेप्शन काफी भव्य रहा. जिसमें कपल के परिवारों ने मिलकर मेहमानों का स्वागत किया. राम चरण के अलावा साउथ इंडस्ट्री के कई अन्य कलाकार और करीबी दोस्त भी इस नए जोड़े को आशीर्वाद देने पहुंचे. 

Read full story on AajTak
Share this story on:-
More Related News
'सेक्रेड गेम्स' फेम राजश्री देशपांडे को हुआ ब्रेस्ट कैंसर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर दिया हेल्थ अपडेट

एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे ने सोशल मीडिया पर बताया है कि उन्हें ग्रेड 1 ब्रेस्ट कैंसर है और हाल ही में उनकी सर्जरी हुई है. वह अब ठीक हो रही हैं. इसके अलावा उन्होंने क्या कुछ कहा. जानिए

'चिकनी चमेली' गाने को लेकर श्रेया घोषाल का बड़ा बयान, बोलीं- अब वैसे गाने रिकॉर्ड नहीं करूंगी

श्रेया घोषाल ने अपने सुपरहिट गाने 'चिकनी चमेली' गाने पर हुए बैकलैश पर बात की, लेकिन इसी तरह के गाने रिकॉर्ड न करने का फैसला किया. सिंगर ने कहा कि यह हिट गाना उनका है, लेकिन अब वह लिरिक्स और ऑब्जेक्टिफिकेशन को लेकर ज्यादा सावधान हैं.

Jafar Panahi: बैन के बावजूद तानाशाही को चुनौती देने वाला बागी फिल्ममेकर, जिसने लगाया था ‘डेथ-टू-डिक्टेटर’ का नारा

ईरान पर हालिया हमलों और बढ़ते राजनीतिक तनाव के बीच जाफर पनाही की कहानी फिर सुर्खियों में है. 20 साल के बैन और गिरफ्तारी के बावजूद उन्होंने सत्ता के खिलाफ फिल्में बनाईं और ‘डेथ टू डिक्टेटर’ का नारा लगाकर तानाशाही को खुली चुनौती दी. जानिए उनके संघर्ष, सिनेमा और ईरान की राजनीति से जुड़ी पूरी कहानी.

'इससे दूर रहो', जावेद अख्तर संग शादी पर शबाना आजमी को मां से मिली थी वॉर्निंग, 42 साल से अटूट है रिश्ता

शबाना आजमी और जावेद अख्तर इंडस्ट्री के पावर कपल्स में शुमार किए जाते हैं. सालों से दोनों का रिश्ता अटूट है. अब शबाना आजमी ने बताया कि वो दोनों अपने रिश्ते को मजबूत बनाए रखने के लिए क्या करते हैं.

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किए रोका सेरेमनी के इमोशनल पल, निक जोनस की इस बात ने जीता दिल

प्रियंका चोपड़ा अक्सर निक जोनस के साथ अपनी शादीशुदा लाइफ के बारे में बात करती रही हैं, लेकिन पहली बार एक्ट्रेस ने निक जोनस के साथ अपनी छोटी सी रोका सेरेमनी के बारे में बताया.

मातम में बदली खुशियां, होली पर मशहूर एक्टर के पिता का निधन, बयां किया दर्द

टीवी के मशहूर एक्टर करणवीर बोहरा इस समय काफी दर्द में हैं. एक्टर के पिता का निधन हो गया है. होली के दिन करणवीर ने ये दुखद खबर फैंस को दी. उन्होंने पिता की याद में भावुक पोस्ट शेयर की है.

'जज के सामने कभी नहीं रोया', राजपाल यादव का दावा, चेक बाउंस केस में खोले सीक्रेट्स, बोले- मनगढ़ंत कहानी फैलाई

राजपाल यादव ने चेक बाउंस केस में अब एक और राज खोला है. एक्टर ने कहा कि उनके बारे में कई झूठी कहानियां फैलाई गई हैं, जिसमें कोई सच्चाई नहीं है. एक्टर ने ये भी कहा वो कभी भी अदालत में रोए नहीं थे.

Holi 2026: दिव्यांका को गोद में लेकर झूमे पति, रवि दुबे ने सरगुन को किया Kiss, सितारों का होली पर रोमांस

हर तरफ खुशी का माहौल है. बॉलीवुड से लेकर टीवी सितारे भी होली का त्योहार धूमधाम से मना रहे हैं. कोई दोस्तों संग पार्टी करता दिखा, तो कोई अपने हमसफर संग रोमांटिक होता नजर आया. आइए देखते हैं टीवी सितारों ने किस तरह मनाई होली.

Toxic Release Date Postponed: यश के फैंस को झटका, 'टॉक्सिक' की रिलीज टली, अब 'धुरंधर 2' से नहीं होगी टक्कर

साउथ एक्टर यश की फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन अप्स' का अगर आप बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, तो अभी आपको थोड़ा ओर इंतजार करना होगा, क्योंकि फिल्म की रिलीज डेट अब बदल चुकी है. अब 19 मार्च को यश की फिल्म रिलीज नहीं होगी.

Bollywood Holi 2026: धनश्री वर्मा ने फूलों से खेली होली-नेहा कक्कड़ संग मचाया धमाल, नई दुल्हन नूपुर सेनन ने पति को लगाया रंग

Bollywood Holi 2026: बॉलीवुड सितारे भी इस समय होली के जश्न में डूबे हुए हैं. हर कोई रंगों में रंगा नजर आ रहा है. धनश्री वर्मा, नेहा कक्कड़ ने साथ मिलकर होली सेलिब्रेट की. कृति सेनन भी झूमती नजर आईं. देखें सितारों की होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें...

बॉलीवुड की होली: जब रंगों के टैंकर में फेंके गए सुपरस्टार्स, जमती थी महफ‍िल

बॉलीवुड में एक ऐसा दौर था जब होली की पार्टी करने लगभग सभी सितारे राज कपूर के स्टूडियो पहुंच जाते थे. वहां शानदार तरीके से होली का त्योहार मनाया जाता था. अमिताभ बच्चन भी अपने घर पर होली की महफिल जमाते थे. आइए, इस खास मौके पर उन पलों को एक बार फिर याद करते हैं...

TV स्टार्स की धमाकेदार होली: पत्नी आकांक्षा ने गौरव खन्ना को किया KISS, बेस्टी संग मनीषा रानी ने की मस्ती

होली के मौके पर टीवी सितारों ने दोस्तों और पार्टनर्स के साथ जमकर जश्न मनाया. आयशा खान, मनीषा रानी, श्रुतिका अर्जुन और गौरव खन्ना जैसे स्टार्स ने रंगों, डांस और रोमांटिक पलों से सोशल मीडिया को गुलजार कर दिया.

खामेनेई की मौत के बाद सत्ता पलट के इंतजार में ईरानी एक्ट्रेस, भारत में ली थी पनाह, लौटना चाहती है अपने देश

ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी बीते कई सालों से भारत में रह रही हैं. उन्होंने यहीं रहकर अपना करियर बनाया. पहले मॉडलिंग की, फिर फिल्मों में काम किया. मगर अब मंदाना अपने देश ईरान वापस लौटना चाहता हैं. उन्होंने इस बारे में बात की है.

दुबई में फंसीं मलाइका अरोड़ा की मां, ईरान ने किया अटैक, बोलीं- डरावना मंजर देखा

ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ गया है, जिससे कई भारतीय दुबई में फंसे हैं. बॉलीवुड स्टार मलाइका अरोड़ा की मां जॉयस अरोड़ा भी वहां फंसी हैं, जिनकी फ्लाइट कैंसल हो गई है.

पति विजय की बांहों में नई दुल्हन रश्मिका, मिला सास-ससुर का आशीर्वाद, दिखीं खुश

रश्मिका और विजय की रिसेप्शन फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें नई दुल्हन को खुशी से चहकता देखा जा सकता है.

'अंडरग्राउंड हो जाएंगे', धूमधाम से शादी-रिसेप्शन के बाद लाइमलाइट से गायब होंगे विजय-रश्मिका?

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने 26 फरवरी को ग्रैंड वेडिंग की. शादी के बाद कपल ने लगातार पोस्ट वेडिंग रस्मों को निभाया और अब वे कुछ समय के लिए आराम करने वाले हैं. उनकी अगली फिल्म रणबाली में दोनों तीसरी बार साथ नजर आएंगे, जिसे लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं.

शुद्ध चांदी-सोने की कढ़ाई वाले आउटफिट में सजे रश्मिका-विजय, क्या है खासियत?

हैदराबाद में एक ग्लैमरस शाम देखने को मिली, जब रश्मिका मंदाना अपने पति विजय देवरकोंडा के साथ ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में शानदार अंदाज में नजर आईं. एक्ट्रेस ने शानदार लाल साड़ी और ट्रेडिशनल ज्वेलरी पहनकर सबका ध्यान खींचा.

'हर दिन रेप की धमकियां मिलती हैं', धुरंधर एक्ट्रेस का शॉकिंग खुलासा, बोलीं- मोटी कहकर गाने से निकाला

आयशा खान अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं. एक्ट्रेस ने अब एक बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर लोग उनपर भद्दे कमेंट्स करते हैं. उन्हें सेक्शुएलाइज किया जाता है.

तलाक के बाद तन्हा हुई TV की हसीना, जुड़वा बेटों को अकेले पाला, बोली- हर दिन रोई

उर्वशी ढोलकिया टीवी की बोल्ड और बिंदास एक्ट्रेसेस में से एक हैं. वो अपनी शर्तों पर जिंदगी जीती हैं. मगर पर्सनल लाइफ में उन्होंने काफी मुश्किलों का सामना किया है. शादी के चंद सालों में ही उनका तलाक हो गया था और दो बच्चों को उन्हें अकेले पालना पड़ा.

रश्मिका विजय के रिसेप्शन में नंगे पैर पहुंचा ये सुपरस्टार, आखिर क्या है वजह?

4 मार्च को हैदराबाद में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा का ग्रैंड रिसेप्शन आयोजित किया गया है. इस दौरान फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई लोग पहुंचे. वहीं सभी की निगाहें राम चरण पर टिक गई. जानें वजह

Vijay Rashmika Reception: अल्लू अर्जुन से चिरंजीवी तक, विजय-रश्मिका के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला, देखें Photos

दक्षिण भारतीय सिनेमा के सबसे चहेते कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 26 फरवरी को उदयपुर में शादी के बंधन में बंधे थे. आज यानी 4 मार्च को हैदराबाद में इस कपल का रिसेप्शन है. इस मौके पर साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकार नजर आए.

शाहरुख खान के ऑनस्क्रीन पिता विजय कृष्णा का निधन, 81 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

शाहरुख खान की फिल्म देवदास के को-एक्टर विजय कृष्णा का 81 साल की उम्र में निधन हो गया. अनुपम खेर, लिलेट दुबे और दूसरों ने दिवंगत एक्टर को इमोशनल श्रद्धांजलि दी.

मां बनने वाली हैं बालिका वधू की 'आनंदी'? पैप्स के सामने बिगड़ी तबीयत, संभालते दिखे पति मिलिंद

'बालिका वधू' की आनंदी से घर-घर फेमस हुई एक्ट्रेस अविका गौर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक्ट्रेस वोमिट करते नजर आ रही हैं.

सुर्ख लाल साड़ी में रश्मिका, धोती-कुर्ते में विजय, देखें ग्रैंड रिसेप्शन की पहली तस्वीर

दक्षिण भारतीय सिनेमा के सबसे चहेते कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की खबरों ने पिछले कुछ दिनों से इंटरनेट पर तहलका मचा रखा है. 26 फरवरी को राजस्थान के उदयपुर में एक निजी लेकिन भव्य समारोह में सात फेरे लेने के बाद, अब यह जोड़ी अपनी शादी का जश्न मनाने के लिए हैदराबाद पहुंच चुकी है.

Yash Vs Ranveer Singh: रणवीर का स्वैग या यश का भौकाल, कौन है बॉक्स ऑफिस का असली सुल्तान?

ईद पर 'धुरंधर 2' और 'टॉक्सिक' का क्लैश दिलचस्प होता जा रहा था क्योंकि दोनों फिल्में पैन इंडिया रिलीज हैं, दोनों कई भाषाओं में आ रही हैं. लेकिन अब टॉक्सिक के पोस्टपोन होने से पूरा समीकरण बदल गया है.

© 2008 - 2026 Webjosh  |  News Archive  |  Privacy Policy  |  Contact Us