
तलाक के बाद तन्हा हुई TV की हसीना, जुड़वा बेटों को अकेले पाला, बोली- हर दिन रोई
AajTak
उर्वशी ढोलकिया टीवी की बोल्ड और बिंदास एक्ट्रेसेस में से एक हैं. वो अपनी शर्तों पर जिंदगी जीती हैं. मगर पर्सनल लाइफ में उन्होंने काफी मुश्किलों का सामना किया है. शादी के चंद सालों में ही उनका तलाक हो गया था और दो बच्चों को उन्हें अकेले पालना पड़ा.
उर्वशी ढोलकिया टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं. उर्वशी ने प्रोफेशनल लाइफ में खूब तरक्की हासिल की. मगर पर्सनल लाइफ में उन्होंने काफी उतार-चढ़ाव देखे हैं. छोटी उम्र में ही एक्ट्रेस का तलाक हो गया था. शादी टूटने के बाद उन्होंने दो जुड़वा बच्चों की अकेले ही परवरिश की.
मदरहुड पर बोलीं उर्वशी
Hauterrfly संग बातचीत में उर्वशी ने अपनी मदरहुड जर्नी पर बात की. एक्ट्रेस ने बताया था कि वो एक सिंगल मदर हैं. उन्होंने अकेले ही जुड़वा बेटों को पाला है. मजबूरी में उन्हें बेटों को बॉर्डिंग स्कूल भेजना पड़ा था.
एक्ट्रेस बोलीं- ये काफी मुश्किल था. मुझे उन्हें बॉर्डिंग स्कूल भेजना पड़ा था. हालांकि, ये मेरा नहीं, बल्कि मेरी मां का फैसला था. उन्होंने मुझसे कहा था कि बच्चों को मेरे पास छोड़कर इनडिसिप्लिन लाइफ देने से अच्छा है कि उन्हें एक डिसिप्लिन लाइफ दी जाए.
उर्वशी का कहना है कि उनकी मां ने उनसे कहा था- तुम बच्चों को समय नहीं दे पाओगी. इस तरह वो इनडिसिप्लिन बन जाएंगे. नाना-नानी कब तक ध्यान रखेंगे, क्योंकि वो भी बूढ़े हो रहे हैं.
'मैं मां की इस बात से सहमत हो गई थी. लेकिन मुझे इस बात का बहुत बुरा लग रहा था कि हम अलग हो रहे थे. बच्चों के बॉर्डिंग स्कूल जाने के बाद मैं हर दिन रोती थी. बच्चे घर में नहीं होते थे. फिर मुझे एहसास हुआ कि मैं खुद भी घर में नहीं होती हूं.'

'सेक्रेड गेम्स' फेम राजश्री देशपांडे को हुआ ब्रेस्ट कैंसर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर दिया हेल्थ अपडेट
एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे ने सोशल मीडिया पर बताया है कि उन्हें ग्रेड 1 ब्रेस्ट कैंसर है और हाल ही में उनकी सर्जरी हुई है. वह अब ठीक हो रही हैं. इसके अलावा उन्होंने क्या कुछ कहा. जानिए












