
रणवीर इलाहाबादिया के बयान पर विवाद के बीच ऑनलाइन कॉन्टेंट पर शिकंजा कसेगी सरकार
AajTak
निशिकांत दुबे की अध्यक्षता वाली इस समिति ने सूचना एवं प्रसारण सचिव और अन्य अधिकारियों से ऐसे कॉन्टेंट को नियंत्रित करने के लिए सरकार द्वारा प्रस्तावित कदमों का विस्तृत मसौदा प्रस्तुत करने को कहा था.
रणवीर इलाहाबादिया के बयान को लेकर उठे विवाद के बीच सरकार ऑनलाइन कॉन्टेंट पर शिकंजा कसने के लिए नए कानूनी ढांचे पर विचार कर रही है. सूत्रों के मुताबिक सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने संचार और सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी संसदीय स्थायी समिति को इस बारे में सूचित कर दिया है.
इससे पहले निशिकांत दुबे की अध्यक्षता वाली इस समिति ने सूचना एवं प्रसारण सचिव और अन्य अधिकारियों से ऐसे कॉन्टेंट को नियंत्रित करने के लिए सरकार द्वारा प्रस्तावित कदमों का विस्तृत मसौदा प्रस्तुत करने को कहा था.
सरकार का यह कदम डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर बढ़ते गलत सूचना, आपत्तिजनक सामग्री और जवाबदेही से जुड़े मुद्दों को नियंत्रित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण संकेत माना जा रहा है.
कैसे फंसे रणवीर इलाहाबादिया?
बता दें कि कॉमेडियन समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में पेरेंट्स और उनकी निजी जिंदगी को लेकर जोक करने के चलते यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया बड़ी मुश्किलों में फंसे हुए हैं. रणवीर के जोक की वीडियो सोशल मीडिया पर पर वायरल हुई थी, जिसके बाद उनकी आलोचना और ट्रोलिंग शुरू हो गई. ये मामला बढ़ते-बढ़ते इंटरनेट से निकलकर संसद तक पहुंच गया. जनता के साथ-साथ नेताओं, सेलेब्स और हिंदू संगठनों ने भी रणवीर की आलोचना की. इतना ही नहीं, उनके नाम भारत के अलग-अलग राज्यों में FIR भी दर्ज हुई.
मुंबई पुलिस कर रही जांच

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.









