रक्षाबंधन के दिन चाकुओं से गोदकर 10वीं के छात्र की हत्या, 3 बहनों में था इकलौता भाई
AajTak
Haryana News: हरियाणा के अंबाला में बदमाशों ने चाकुओं से गोदकर 10वीं क्लास में पढ़ने वाले छात्र की हत्या कर दी. मृतक 3 बहनों में का इकलौता भाई था. उसके पिता की मौत हो चुकी है. 2 बहनों की शादी हो चुकी है. लवली ही परिवार का एक सहारा था. वह गांव के स्कूल में कक्षा 10वीं में पढ़ाई करता था.
हरियाणा के अंबाला में बदमाशों ने चाकुओं से गोदकर 10वीं क्लास में पढ़ने वाले छात्र की हत्या कर दी. जबकि उसका दोस्त इस हमले में बुरी तरह से जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया. जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि दूसरे की गंभीर हालत को देखते हुए PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया.
मृतक के परिजनों ने बताया कि लवली अपने दोस्त के साथ घूमने निकला था. इस दौरान गांव के कुछ युवकों ने इन पर चाकुओं से हमला कर दिया. घायल अवस्था में दोनों को अंबाला शहर के सिविल हॉस्पिटल लाया गया. लेकिन डॉक्टरों ने लवली को मृत घोषित कर दिया और हनी को PGI रेफर कर दिया.
इस घटना के बाद से डडियाना गांव में राखी का त्योहार मातम में बदल गया. मृतक के परिजनों ने हत्यारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है. इस वारदात की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है.
परिजनों का कहना है कि इन बदमाशों ने पहले उस पर कई हमले किए हैं. मृतक नाबालिग 3 बहनों में का इकलौता भाई था. उसके पिता की मौत हो चुकी है. 2 बहनों की शादी हो चुकी है. लवली ही परिवार का एक सहारा था. वह गांव के स्कूल में 10वीं क्लास का छात्र था.
वहीं, इस घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया. DSP जोगिन्दर शर्मा ने बताया कि देर शाम सूचना मिली थी कि गांव डडियाना में दो गुटों में झगड़ा हुआ था. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी.
इस घटना में एक नाबालिग युवक की मौत हुई है. अन्य को PGI रेफर कर दिया गया है. इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है. जिनसे पूछताछ की जा रही है, दोषियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.










