
यौनिकता से मुक्ति, 108 डुबकियां और विजया हवन... नागा दीक्षा की प्रोसेस जान आपकी रूह कांप जाएगी
AajTak
नागा साधु बनने की प्रक्रिया में लिंग निष्क्रिय (तंगतोड़) किया जाता है, इससे पहले एक क्रिया पंचकेश (शरीर के सभी भागों के बाल उतारना) होती है. ब्रह्म मुहूर्त में 108 बार की डुबकी और फिर विजया हवन भी इसमें शामिल है.
महाकुंभ-2025 के महा आयोजन का आगाज हो चुका है. प्रयागराज के संगम तट पर श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ा हुआ है. शंख-घंटे-घड़ियाल, आरती की धुन के अलावा कोई और आवाज यहां नहीं सुनाई दे रही है. हर-हर गंगे का घोष संगमघाट पर गुंजायमान है तो वहीं हर-हर महादेव से शिवालय गुलजार हैं. इतने सारे दृश्य और आंखें सिर्फ दो. आखिर दो आंखों से कितना देखा जा सकता है? फिर भी जितना दिखाई दे रहा है, यह सब देखने वाले की याद में जीवन भर दर्ज रहेगा और फिर जब भी वह गंगाघाट और प्रयाग का जिक्र करेगा तो महाकुंभ के इन दृश्यों की अद्भुत, अलौकिक याद रोमांच से भर देगी.
नागा साधुओं का अलग ही रोमांच
महाकुंभ का यह जमघट अपने आप में रोचकता तो जगाता ही है, लेकिन इससे भी अधिक जिज्ञासा जगाते हैं कुंभ में आने वाले अखाड़े और इनके साधु. कोई भभूत लगाए, भस्म रमाए, कोपीन-लंगोट पहने, त्रिपुंड सजाए, शस्त्र उठाए, धूनी रमाए यहां-वहां दिख जाता है. इनमें से कई तो दिगंबर साधु होते हैं, जिन्हें देखकर ये सवाल सहज ही आता है कि हमारी ही तरह हाड़-मांस के शरीर से बने ये लोग आखिर हमसे कितने अलग हैं? उनके इस अवस्था तक पहुंचने की प्रक्रिया है? आखिर कोई साधु जब नागा बनता है तो इसकी दीक्षा कैसे लेता है?
इन सवालों के जवाब कई किताबों और मीडिया रिपोर्ट में मिलते हैं. हालांकि सभी के पास सिर्फ उतनी ही जानकारी है, जितना उन्हें किसी अखाड़े की ओर से जानकारी में बता दिया गया. मशहूर इतिहास लेखक सर यदुनाथ ने इस विषय पर खूब लिखा है. इसी तरह पत्रकार और लेखक धनंजय चोपड़ा ने भी अपनी किताब (भारत में कुंभ) में इस विषय पर डिटेल में बात की है.
नागा संन्यासी बनने की कठिन है प्रक्रिया
किताब की मानें तो नागा संन्यासी बनना, यानी बेहद ही कठिन प्रक्रिया और साधना से गुजरना. यह पूरी प्रक्रिया कोई एक दिन, एक साल या एक बार की बात नहीं है, बल्कि ये सभी कुछ वर्षों की साधना की सतत प्रक्रिया है. इसमें कुछ विधान तो इतने कठिन हैं, कि उनके बारे में जानकार आम आदमी की रूह कांप जाए. नागा साधु बनने की प्रक्रिया में लिंग निष्क्रिय (तंगतोड़) किया जाता है, इससे पहले एक क्रिया पंचकेश (शरीर के सभी भागों के बाल उतारना) होती है. ब्रह्म मुहूर्त में 108 बार की डुबकी और फिर विजया हवन भी इसमें शामिल है.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







