
योग दिवस पर PM मोदी के दौरे से पहले श्रीनगर 'रेड जोन' घोषित, ड्रोन के संचालन पर रोक
AajTak
प्रधानमंत्री के रूप में तीसरे कार्यकाल के लिए शपथ लेने के बाद जम्मू-कश्मीर की अपनी पहली यात्रा के तहत मोदी गुरुवार को श्रीनगर का दौरा करेंगे. पीएम मोदी शुक्रवार सुबह यहां एसकेआईसीसी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के श्रीनगर दौरे से पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मंगलवार को शहर को अस्थायी तौर पर 'रेड जोन' घोषित कर दिया है और ड्रोन के संचालन पर पाबंदी लगा दी है. प्रधानमंत्री के रूप में तीसरे कार्यकाल के लिए शपथ लेने के बाद जम्मू-कश्मीर की अपनी पहली यात्रा के तहत मोदी गुरुवार को श्रीनगर का दौरा करेंगे. पीएम मोदी शुक्रवार सुबह यहां एसकेआईसीसी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे.
इस अवसर पर ड्रोन के संचालन पर पाबंदी को लेकर श्रीनगर पुलिस ने 'एक्स पर कहा, 'श्रीनगर शहर को ड्रोन नियम, 2021 के नियम 24 (2) के प्रावधानों के अनुसार तत्काल प्रभाव से ड्रोन और क्वाडकॉप्टर के संचालन के लिए अस्थायी तौर पर 'रेड जोन' घोषित किया गया है.'
पुलिस ने कहा कि 'रेड जोन' में सभी तरह के अनधिकृत ड्रोन संचालन पर ड्रोन नियमों के प्रावधानों के अनुसार दंडित किया जा सकता है. पुलिस ने लोगों से इस संबंध में सहयोग करने को भी कहा.
प्रधानमंत्री 21 जून को श्रीनगर से योग दिवस समारोह का नेतृत्व करेंगे इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य समारोह 21 जून को श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र (एसकेआईसीसी) में आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे. उनका 20 जून को श्रीनगर पहुंचने और अगले दिन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह का नेतृत्व करने का कार्यक्रम है. रिपोर्ट के अनुसार, इस कार्यक्रम में कई खिलाड़ियों सहित सैकड़ों लोगों के भाग लेने की उम्मीद है. अधिकारियों ने कहा कि प्रतिभागियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है और उन्हें विभिन्न 'आसनों' की ट्रेनिंग दी जा रही है.
इस बीच आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रतापराव जाधव ने कहा कि इस वर्ष की थीम 'स्वयं और समाज के लिए योग' व्यक्तिगत और सामाजिक कल्याण को बढ़ावा देने में योग की भूमिका पर प्रकाश डालता है. जाधव ने कहा कि यह व्यक्ति के स्वयं के कल्याण से परे आंतरिक आत्म और बाहरी दुनिया के बीच संबंध को बढ़ावा देने पर जोर देता है. उन्होंने यह भी घोषणा की कि प्रधानमंत्री ने प्रत्येक ग्राम प्रधान को पत्र लिखकर जमीनी स्तर पर भागीदारी और ग्रामीण क्षेत्रों में योग के प्रसार को प्रोत्साहित किया है.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








