
'योगी जी ने बुलडोजर मंगवा लिए हैं' बयान देने वाले BJP विधायक टी राजा को EC का नोटिस
AajTak
टी राजा ने 15 फरवरी को यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ को मतदान करने की अपील की थी. उन्होंने कहा था 'उत्तर प्रदेश में रहना हो, तो योगी-योगी कहना होगा, नहीं तो यूपी छोड़कर भागना होगा.'
उत्तर प्रदेश में 2 चरणों के मतदान हो चुके हैं. 5 फेज में वोटिंग होना बाकी हैं. इस बीच विवादित बयानबाजी का क्रम भी जारी है. हमेशा विवादित बयान देकर चर्चा में बने रहने वाले हैदराबाद (Hyderabad) के भाजपा विधायक टी राजा सिंह (BJP MLA T Raja Singh) को चुनाव आयोग (Election Commission) ने नोटिस जारी किया है. उन्हें ये नोटिस उत्तर प्रदेश के वोटर्स को धमकी देने के चलते दिया गया है. उन्होंने 15 फरवरी को वीडियो जारी कर कहा था, 'उत्तर प्रदेश में रहना हो, तो योगी-योगी कहना होगा, नहीं तो यूपी छोड़कर भागना होगा.'

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










