
ये है Devin, दुनिया का पहला AI सॉफ्टवेयर इंजीनियर, क्या खत्म कर देगा नौकरियां?
AajTak
अमेरिका के स्टार्टअप ने Devin नाम का AI सॉफ्टवेयर इंजीनियर तैयार किया है. कंपनी का दावा है कि यह दुनिया का पहला AI सॉफ्टवेयर इंजीनियर है, जो कई काम को आसानी से कर सकता है. यह बिना थके अपने साथियों की मदद कर सकता है. साथ ही यह कठिन समस्याओं को भी हल करने में मदद कर पाएगा. Devin ने इंजीनियरिंग इंटरव्यू को पास कर लिया है, जो एक जानी-मानी बड़ी कंपनी ने लिया था. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
मिलिये Devin से, यह एक नया AI Tool है. इस टूल को अमेरिकी AI lab Cognition ने बनाया है. कंपनी का दावा है कि यह दुनिया का पहला AI Software Engineer है. यह कोडिंग, वेबसाइट और कोडिंग प्रोगामर के बहुत से कामों को आसानी से कर सकता है. साथ ही अपने साथियों की मदद करेगा.
यह एक सुपर स्किल AI इंजीनियर है. अब ऐसे में सवाल आता है कि क्या यह इंसानों की नौकरियों को खत्म कर देगा? ऐसा नहीं है कि यह टीम के साथ मिलकर काम करेगा और इंसानी इंजीनियर की मदद करेगा. हालांकि जरूरत पड़ने पर यह पूरे प्रोग्राम का काम भी अकेले कर सकेगा.
कंपनी ने ऑफिशियल ब्लॉगपोस्ट में कहा कि यह बिना थके अपने साथियों की मदद कर सकता है. साथ ही यह कठिन समस्याओं को भी हल करने में मदद कर सकता है. यह कई महत्वकांक्षी लक्ष्य को पाने में मदद कर सकता है. मेकर्स ने कहा कि AI Agent, जिसका नाम Devin है. इसने इंजीनियरिंग इंटरव्यू को पास कर लिया है, जो एक जानी-मानी बड़ी कंपनी ने लिया था.
यह भी पढ़ें: ChatGPT पर कंट्रोल की लड़ाई! दोस्त-दोस्त ना रहा... क्यों Sam Altman के खिलाफ Elon Musk पहुंच गए कोर्ट?
Devin नाम का AI सॉफ्टवेयर इंजीनयर कई एडवांस फीचर्स के साथ आता है और यह कई मुश्किल टास्क को सॉल्व भी कर सकता है. यह सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट में कोडिंग, डिबगिंग जैसे कामों को कर सकता है. Devin में मशीन लर्निंग एल्गोरिद्म का इस्तेमाल किया है, जिसकी वजह से यह लगातार सीखता है और अपनी परफोर्समेंस को बेहतर करता चला जाता है.
यह भी पढ़ें: ChatGPT में जोड़ा गया खास मेमोरी फीचर, जानें क्या है खासियत

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












