
ये सब क्या देखना पड़ रहा है! शख्स ने बनाई जलेबी की सब्जी, वीडियो देख भड़के लोग
AajTak
सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं. वीडियो में एक विक्रेता पहले पैन को गर्म करता है, फिर उसमें कटी हुई सब्जियां और मसाले डालता है. शुरुआत में यह एक आम डिश जैसा लगता है, लेकिन हैरानी तब होती है जब दुकानदार इसमें जलेबी के टुकड़े डालकर उसे मसालों के साथ भूनना शुरू कर देता है
सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं. वीडियो में एक विक्रेता पहले पैन को गर्म करता है, फिर उसमें कटी हुई सब्जियां और मसाले डालता है. शुरुआत में यह एक आम डिश जैसा लगता है, लेकिन हैरानी तब होती है जब दुकानदार इसमें जलेबी के टुकड़े डालकर उसे मसालों के साथ भूनना शुरू कर देता है. आखिर में इस डिश को धनिये से सजाकर परोसा भी जाता है.
देखते ही देखते जलेबी वाली ये सब्जी सोशल मीडिया पर छा गई. लोग हैरान हैं कि सब्जी में जलेबी डालने का ये अजीबोगरीब कॉम्बिनेशन आखिर किसने सोचा होगा.
यह पहली बार नहीं है जब इस तरह के अजीबो-गरीब डिश सोशल मीडिया पर वायरल हुए हों. इससे पहले एक महिला ने पारले जी बिरयानी और चाय बिरयानी जैसी डिश बनाकर फूड लवर्स को चौंका दिया था. ऐसे कई वीडियो इंटरनेट पर भरे पड़े हैं, जो खाने के शौकीनों के लिए किसी मजाक से कम नहीं हैं.
देखी वायरल वीडियो
गुजरात से है वायरल वीडियो
इस वीडियो का टाइटल गुजराती में लिखा गया है, जिससे यह क्लिप गुजरात की किसी जगह का लग रही है. इसे इंस्टाग्राम पर foodie_bhuro नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो ने लाखों व्यूज बटोर लिए हैं. साथ ही मजेदार कमेंट भी किये.

उत्तर कोरिया के हालिया चुनावों में किम जोंग उन को लगभग 100% के करीब वोट मिले, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. जहां ज्यादातर लोकतंत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, वहीं इतने एकतरफा नतीजों ने सोशल मीडिया पर बहस और मीम्स की बाढ़ ला दी. लोग इन आंकड़ों को लेकर मजाक करते नजर आए और इसे '100 में 100 नंबर' जैसा रिजल्ट बताया.












