
'ये मत सोचिए 2024 में जीत तय है...', देवेंद्र फडणवीस ने BJP कार्यकर्ताओं को क्यों दी यह नसीहत?
AajTak
देवेंद्र फडणवीस ने बीजेपी वर्कर्स से गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं पर ध्यान केंद्रित करने के लिए भी कहा. फडणवीस ने कहा कि समाज के इन चार वर्गों को नरेंद्र मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से लाभ हुआ है. उन्होंने कहा कि जाति संबंधी मुद्दे बहुत हैं, लेकिन पार्टी कार्यकर्ताओं को जाति के बारे में नहीं सोचना चाहिए.
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 2024 से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं को जगाने का प्रयास करते हुए उन्हें अपनी जीत को लेकर आत्ममुग्ध नहीं रहने और 2024 के लोकसभा चुनावों को गंभीरता से लेने की नसीहत दी है. उन्होंने पार्टी वर्कर्स को चेतावनी दी कि उन्हें यह सोचकर जमीन पर काम करना बंद नहीं करना चाहिए कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी की जीत निश्चित है. भाजपा की राज्य कार्यकारिणी की एक बैठक में बोलते हुए देवेंद्र फडणवीस ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि उन्हें आम आदमी और गरीबों से जुड़ना चाहिए जो भाजपा के 'वोट-बैंक' हैं. इस बैठक में महाराष्ट्र भाजपा के पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों ने भाग लिया. उन्होंने कहा, 'यह कहकर प्रयास करना बंद न करें कि हमारी जीत निश्चित है. टिकट किसे मिलेगा इसकी चिंता न करें'.
देवेंद्र फडणवीस ने बीजेपी वर्कर्स से गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं पर ध्यान केंद्रित करने के लिए भी कहा. फडणवीस ने कहा कि समाज के इन चार वर्गों को नरेंद्र मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से लाभ हुआ है. उन्होंने कहा कि जाति संबंधी मुद्दे बहुत हैं, लेकिन पार्टी कार्यकर्ताओं को जाति के बारे में नहीं सोचना चाहिए.
महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस ही लीड करेंगे BJP का कैम्पेन
भारतीय जनता पार्टी ने महाराष्ट्र में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को अपने स्टार प्रचारक के रूप में मैदान में उतारने का फैसला किया है. पार्टी का मानना है कि फडणवीस अपने भाषण कौशल के साथ ही राजनीतिक कौशल से भी 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले मतदाताओं को प्रभावित करने में सफल रहेंगे. साथ मुख्यमंत्री के रूप में उनके पिछले कार्यकाल को भी बीजेपी 'गुड गवर्नेंस' के एक मॉडल के रूप में महाराष्ट्र की जनता के सामने शोकेस करेगी. इस सप्ताह हुई पार्टी की आंतरिक बैठक में राज्य के 36 जिलों में देवेंद्र फडणवीस की रैलियां आयोजित करने का निर्णय लिया गया. वह फरवरी से 'मिशन महाराष्ट्र 45 प्लस' पर निकलेंगे और रोजाना तीन जनसभाएं करेंगे.
महाराष्ट्र में 2024 में हो सकता है दो गठबंधनों का मुकाबला
बता दें कि महाराष्ट्र में आगामी चुनावों में पार्टियों की बजाय गठबंधनों का मुकाबला देखने को मिल सकता है. देवेंद्र फडणवीस ने 25 नवंबर 2023 को एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में कहा था कि 2024 में बीजेपी महाराष्ट्र में शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) और एनसीपी (अजित पवार गुट) के साथ महायुती गठबंधन में चुनाव लड़ेगी.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






