
ये कैसा गेम? घरों पर धावा बोल परिवारों को डरा रहे बच्चे, पूरा कर रहे चैलेंज
AajTak
सोशल मीडिया पर इन दिनों प्रैंक के नाम पर लोग अजीब चीजें करने लगे हैं. हाल में ऐसा ही एक प्रैंक जब टिकटॉक पर वायरल हुआ तो लोग भड़क गए और वीडियो के लिए ये सब करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की मांग करने लगे.
आजकल सोशल मीडिया पर अजब-गजब चैलेंज, गेम और ट्रेंड चलते हैं जो मजे के नाम पर लोगों से कुछ भी कराते हैं. सबसे ज्यादा इसकी चपेट में मासूम टीनएजर आते हैं. हाल में ऐसा ही एक और ट्रेंड टिकटॉक पर चल पड़ा है. ये एक अजीब सा प्रैंक है जिसे खासकर युवा वर्ग फॉलो कर रहा है. वहीं जिन पर ये प्रैंक किया जा रहा है उनके लिए ये मुसीबत बन गया है. ये काफी डरावना है.
अजनबी घर में जा धमके
हाल में ये तब चर्चा में आया जब कुछ टीनएजर्स ने टिकटॉक पर एक वीडियो शेयर किया. इसमें वे खेल के नाम पर लंदन में अजनबी लोगों के घरों में घुसे जा रहे हैं. माई लंदन की रिपोर्ट के अनुसार, वीडियो में सबसे पहले ये दिनदहाड़े एक परिवार के खुले घर में घुस जाते हैं.
मजे से घर के सोफे पर पसर जाते हैं
जब लड़के घर में घुस रहे होते हैं तब यहां दरवाजे के बाहर झाड़ू लगाती महिला उन्हें देख लेती है और अपने पति को आवाज देती है. वह बेसमेंट से दौड़ता हुआ आता है और इन लोगों को रोकने की कोशिश करता है. फिर दिखता है कि ये बच्चे घर के अंदर सोफे पर जाकर ऐसे बैठ जाते हैं मानो ये उनका घर हो. शख्स उन लोगों को बाहर निकालने की कोशिश करता है और कहता है यहां बच्चे हैं, प्लीज जाओ.
'...तो अक्ल ठिकाने आ जाएगी'

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












