
'ये अहंकार की हार, जनता को हल्के में न लें...', कर्नाटक में BJP की करारी शिकस्त पर राज ठाकरे
AajTak
राज ठकारे ने कहा, मैंने पहले अपने एक भाषण में कहा था कि विरोधी दल कभी नहीं जीतता, सत्ताधारी दल हारता है, यह स्वाभाव की हार है, अहंकार की हार है और जो ऐसा समझते कि हमें कौन झुका सकता है, ऐसे विचार की हार है.
कर्नाटक विधान सभा चुनाव में कांग्रेस की जीत पर मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे का बयान सामने आया है. राज ठाकरे ने कहा कि कांग्रेस की जीत भारत जोड़ो अभियान का परिणाम है. भाजपा पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि यह उनके स्वाभाव और अहंकार की हार है. इसलिए जनता को कभी हल्के में नहीं लेना चाहिए. मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे ठाणे जिले का दौरा कर रहे हैं. आज उनके दौरे का तीसरा दिन है.
वे ठाणे जिले के चार दिवसीय दौरे पर हैं और दौरे के तीसरे दिन आज उन्होंने बदलापुर, अंबरनाथ, उल्हासनगर, कल्याण सहित ठाणे जिले के ग्रामीण इलाकों में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. इस दौरान वे पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं और पार्टी संगठन की समीक्षा कर रहे हैं.
'यह स्वाभाव की हार है, अहंकार की हार है' राज ठकारे ने कहा, मैंने पहले अपने एक भाषण में कहा था कि विरोधी दल कभी नहीं जीतता, सत्ताधारी दल हारता है, यह स्वाभाव की हार है, अहंकार की हार है और जो ऐसा समझते कि हमें कौन झुका सकता है, ऐसे विचार की हार है.
उन्होंने कहा कि जनता को कभी हल्के में नहीं लेना चाहिए, इस फैसले से सभी को सबक लेना चाहिए. मुझे लगता है कि यह राहुल गांधी के भारत जोड़ो अभियान का परिणाम है.
महाराष्ट्र में क्या होगा नहीं मालूम? मनसे अध्यक्ष ने अजित पवार और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस पर भी टिपण्णी की. कर्नाटक चुनाव नतीजे जैसे महाराष्ट्र की राजनीति में बदलाव होगा? पत्रकारों के इस सवाल पर राज ठाकरे ने कहा कि, मैं कोई ज्योतिषी नहीं हू, जो यह बता सके कि भविष्य में क्या होगा, तो अभी यह तय न करें कि महाराष्ट्र में अभी क्या होगा.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.










