
यूबीटी सेना नेताओं के संपर्क में NCP नेता छगन भुजबल: सूत्र
AajTak
यूबीटी सेना के नेता संजय राउत ने कहा कि ऐसी बातों पर खुलकर चर्चा नहीं की जाती है और यह चारदीवारी के अंदर ही रहती है. दिलचस्प बात यह है कि राउत ने कहा कि शिवसेना छोड़ने वाला कोई भी व्यक्ति खुश या चैन से नहीं रहा.
यूबीटी सेना के एक वरिष्ठ नेता ने पिछले सप्ताह एनसीपी नेता और मंत्री छगन भुजबल से मुलाकात की. लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद पार्टी नेतृत्व से भुजबल के नाराज होने की खबरों के बीच यह मुलाकात महत्वपूर्ण मानी जा रही है. अपने समर्थकों की ओर से दबाव बनाए जाने के बाद छगन भुजबल अलग-अलग विकल्पों पर विचार कर रहे हैं. उन्होंने सोमवार को मुंबई में ओबीसी मोर्चा 'समता परिषद' के नेताओं की एक बैठक बुलाई और शक्ति प्रदर्शन किया. हालांकि, भुजबल ने पार्टी में अपने नाखुश होने के दावों का खंडन किया.
सूत्रों के अनुसार, यूबीटी सेना के नेताओं और छगन भुजबल के बीच पार्टी में उनकी स्वीकृति और उनकी वरिष्ठता के अनुसार उन्हें एडजस्ट करने पर प्रारंभिक बातचीत चल रही है. साथ ही भुजबल ने शिंदे सेना के मौजूदा विधायक सुहास कांडे के खिलाफ क्रमशः अपने और अपने भतीजे समीर भुजबल के लिए येओला और नांदगांव विधानसभा क्षेत्रों पर दावा किया है.
शिवसेना छोड़ने वाला कोई भी व्यक्ति खुश नहीं: संजय राउत हालांकि, यूबीटी सेना के नेता संजय राउत ने कहा कि ऐसी बातों पर खुलकर चर्चा नहीं की जाती है और यह चारदीवारी के अंदर ही रहती है. दिलचस्प बात यह है कि राउत ने कहा कि शिवसेना छोड़ने वाला कोई भी व्यक्ति खुश या चैन से नहीं रहा. अगर भुजबल शिवसेना में होते तो अब तक सीएम बनने का तिलक लगा चुके होते. अब नारायण राणे और एकनाथ शिंदे समेत सभी बेचैन आत्माओं की तरह घूम रहे हैं.
इससे पहले यूबीटी सेना ने स्थानीय पार्टी नेता कुणाल दराडे को येओला निर्वाचन क्षेत्र से छगन भुजबल के खिलाफ संभावित उम्मीदवार के तौर पर सामने किया था. यह यूबीटी सेना के स्थानीय कैडर में विवाद का विषय बन सकता है.
महत्वपूर्ण बात यह है कि भुजबल की राजनीतिक 'घर वापसी' की खबरें शिवसेना पार्टी के स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर सामने आई हैं. इसलिए अब सभी की निगाहें उनके अगले राजनीतिक कदम पर टिकी हैं.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








