
यूपी: BJP का झंडा लगी सफारी से मिली हिस्ट्रीशीटर की लाश
AajTak
बाराबंकी में एक राष्ट्रीय पार्टी का झंडा लगी गाड़ी से लाश मिली है. ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची जैदपुर पुलिस ने लॉक तोड़ा तो अंदर खून से लथपथ एक युवक का शव चद्दर से ढका मिला, जिसकी गला रेत कर हत्या की गई थी.
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में युवक की हत्या कर आरोपी नहर किनारे एसयूवी में शव को छोड़कर फरार हो गए. युवक की गला रेतकर हत्या की गई है. सूचना पाकर मंगलवार सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने लॉक तोड़कर शव को बाहर निकाला. मामले की जांच की जा रही है. पुलिस के मुताबिक, मृतक लखनऊ के बक्शी का तालाब थाने का हिस्ट्रीशीटर था.
जैदपुर थाना क्षेत्र के पाटमऊ गांव के बाहर नहर के किनारे एक एसयूवी मंगलवार को खड़ी मिली. इस पर एक राष्ट्रीय पार्टी का झंडा लगा हुआ था. ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची जैदपुर पुलिस ने लॉक तोड़ा तो अंदर खून से लथपथ एक युवक का शव चद्दर से ढका मिला, जिसकी गला रेत कर हत्या की गई थी.
जांच में पता चला कि युवक लखनऊ के बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र के रुदही गांव का निवासी जगतपाल (40) है. एसयूवी मृतक की पत्नी पिंकी के नाम रजिस्टर्ड पाई गई. गाड़ी में बैंक पासबुक और चेक आदि मिलने से मामला प्रॉपर्टी से जुड़े होने का अनुमान लगाया जा रहा है. हालांकि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
राष्ट्रीय पार्टी का झंडा लगी सफारी गाड़ी में फावड़ा और केरोसिन ऑयल भी बरामद हुआ है. आशंका व्यक्त की जा रही है कि शव को फावड़े या कोरोसिन के जरिए ठिकाने पर लगाने की कोशिश की जानी थी. इससे पहले ही ग्रामीणों की सूचना पर घटनास्थल पर पुलिस टीम गई और मामले की तफ्तीश शुरू कर दी.
पुलिस के मुताबिक मृतक हिस्ट्रीशीटर था. एसपी अनुराग वत्स ने कहा कि थाना जैदपुर अंतर्गत एक सफारी कार में एक व्यक्ति का शव मिला है, जिसकी पहचान लखनऊ के बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र के रुदही गांव का निवासी जगतपाल के रूप में हुई है, मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही खुलासा होगा.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.










