
यूपी सरकार के मंत्री का गुस्सा, अफसरों को लगाई फटकार, बोले- 16वें मिनट में तुम्हारा सस्पेंशन लेटर भेजता हूं, VIDEO
AajTak
उत्तर प्रदेश के हरदोई में उद्यान राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह किसानों की समस्याएं सुनने पहुंचे थे. इस दौरान विभाग का एक कर्मचारी गायब मिला तो उन्हें गुस्सा आ गया. इसके बाद उन्होंने फोन पर ही निलंबन का आदेश दे दिया, साथ ही अधिकारियों को जमकर लताड़ लगाई. इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
उत्तर प्रदेश के उद्यान राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह हरदोई में आलू किसानों की समस्या को लेकर कोल्ड स्टोरेज मालिकों के साथ बैठक करने पहुंचे थे. बैठक के बाद वे कोल्ड स्टोरेज के निरीक्षण के लिए पहुंचे, जहां विभागीय कर्मचारी की ड्यूटी लगी थी. जब मौके पर कोई कर्मचारी नहीं मिला तो मंत्री नाराज हो गए. उन्होंने फोन पर ही कर्मचारी को निलंबित करने और लखीमपुर के जिला उद्यान अधिकारी को बैड एंट्री देने का आदेश दे दिया.
इसी के साथ मौके पर मौजूद अधिकारियों को भी आपत्तिजनक भाषा में फटकार लगाई. इस पूरे मामले का वीडियो किसी ग्रामीण ने बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
उद्यान राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह ने कहा, 'DHO लखीमपुर, मैं सांडी में इस कोल्ड स्टोर पर हूं, तुम्हारा कर्मचारी गायब है. 15 मिनट में उस कर्मचारी का Suspension लेटर मुझे भेजो, नहीं तो 16वें मिनट में मैं तुम्हारा भेजता हूं.'
यहां देखें Video
मंत्री के सामने आलू किसानों ने लगा दिया शिकायतों का अंबार
मंत्री के कोल्ड स्टोर पहुंचते ही वहां मौजूद आलू किसानों ने शिकायतों का अंबार लगा दिया. वहां तैनात उद्यान विभाग का कर्मचारी भी अनुपस्थित मिला, जिसके बाद मंत्री का पारा चढ़ गया. उन्होंने DHO लखीमपुर को खरी खोटी सुनाई और अनुपस्थित कर्मचारी को सस्पेंड करने के निर्देश दे दिए. इस दौरान किसानों की समस्याएं सुनकर मंत्री जी का गुस्सा और बढ़ गया. उन्होंने DHO हरदोई को भी सस्पेंड करने के आदेश दे दिए.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.










