
यूपी सरकार के भीतर उठे 69000 शिक्षक भर्ती और पेपर लीक पर असहमति के सुर, पढ़ें पूरा मामला
AajTak
अनुप्रिया पटेल ने कहा कि मोदी सरकार ने पिछड़ों के लिए ऐतिहासिक काम किया लेकिन उत्तर प्रदेश में 69000 शिक्षक भर्ती में आरक्षण के विवाद को हम सुलझा नहीं पाए और यह बात पिछड़ों के मन में ऐसे बैठ गई जिससे बहुत बड़ा सियासी नुकसान हुआ है.
अपना दल की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने 69000 शिक्षक भर्ती तो वहीं, कन्नौज के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक ने पेपर लीक का मुद्दा उठाकर अपनी ही सरकार को घेरा है. उनका कहना है कि सरकार के भीतर और सहयोगी दलों से असहमति के सुर सुनाई देने लगे हैं. अनुप्रिया पटेल ने कहा 69000 शिक्षक भर्ती के आरक्षण विवाद को हम सुलझा नहीं पाए, तो सुब्रत पाठक ने कहा पेपर लीक ने हमें नुकसान पहुंचाया.
अनुप्रिया ने योगी सरकार को घेरा
2024 लोकसभा के चुनावी नतीजे के बाद उत्तर प्रदेश में बीजेपी के सहयोगी दल असहज होने लगे हैं. असहज हो रहे सहयोगी दलों में सबसे ऊपर नाम अपना दल (एस) उनकी नेता अनुप्रिया पटेल का है. जिनके एक के बाद एक बयान योगी सरकार को चुभ रहे होंगे. अभी साक्षात्कार में नौकरी में भेदभाव के आरोप का मामला ठंडा भी नहीं पड़ा था कि अनुप्रिया पटेल ने एक और बात कहकर योगी सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया है. लखनऊ में सोनेलाल पटेल की जयंती पर अपने कार्यकर्ताओं से मुखातिब अनुप्रिया पटेल ने यह कह दिया कि मोदी सरकार ने पिछड़ों के लिए ऐतिहासिक काम किया लेकिन उत्तर प्रदेश में 69000 शिक्षक भर्ती में आरक्षण के विवाद को हम सुलझा नहीं पाए और यह बात पिछड़ों के मन में ऐसे बैठ गई जिससे बहुत बड़ा सियासी नुकसान हुआ है.
लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में बुरी हार के बाद एक तरफ बीजेपी में समीक्षा का दौर जारी है तो दूसरी तरफ पार्टी के नेता और सहयोगी दल सरकार के काम करने के तरीकों पर सवाल उठाने लगे हैं. चाहे डिप्टी सीएम हो या सहयोगी दलों के बड़े नेता हो मंत्री और पूर्व सांसद, सभी के अपने-अपने तर्क हैं. इस हार की वजह को लेकर जो बातें कही जा रही हैं वह उंगली अपनी ही सरकार की तरफ उठ रही है.
अनुप्रिया पटेल ने शिक्षक भर्ती को बताया विफलता का कारण
सबसे पहले बात कर लेते हैं अनुप्रिया पटेल की. अनुप्रिया पटेल की साक्षात्कार के नौकरिया में ओबीसी दलित और अनुसूचित जनजाति के साथ भेदभाव के आरोपी ने खूब सुर्खियां बटोरी, लेकिन अब अनुप्रिया पटेल ने एक नई बात कही है. उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए 69000 शिक्षक भर्ती में आरक्षण का मामला नहीं सुलझा पाने को एक बड़ी वजह और अपनी विफलता करार दिया. दूसरी और सुब्रत पाठक जो कन्नौज के सांसद थे, लेकिन इस बार अखिलेश यादव ने उन्हें हरा दिया. उन्होंने भी उत्तर प्रदेश में होने वाले प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक को एक बड़ा मुद्दा पर बताया और कहा कि पेपर लीक की वजह से बड़ी नाराजगी आम लोगों में फैल गई थी जिसका सियासी नुकसान हुआ है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











