
यूपी: सऊदी अरब में फंसे युवक की हुई वतन वापसी, कंपनी नहीं दे रही थी पासपोर्ट और सैलरी
AajTak
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले की पुलिस के हस्तक्षेप के बाद सऊदी अरब में फंसे युवक की सकुशल वतन वापसी हो गई है. युवक के परिजन ने ट्विटर पर मदद की गुहार लगाई थी. इसके बाद पुलिस ने पीड़ित और विदेश मंत्रालय से संपर्क किया था. युवक साल 2019 में प्लंबर का काम करने सऊदी अरब गया था.
सऊदी अरब में फंसे युवक को वापस लाने के लिए जब ट्विटर पर यूपी पुलिस से गुहार लगाई गई तो मामले में पुलिस की सक्रियता के बाद युवक की सकुशल वतन वापसी हो गई. युवक के घर पहुंचने के बाद परिजन बेहद खुश हैं.
दरअसल, भदोही के कोइराना के रहने वाले राकेश उपाध्याय प्लंबर का काम करने सऊदी के जेद्दा शहर गए थे. कई माह पहले उनका एग्रीमेंट पूरा हो गया था, इसके बावजूद कंपी राकेश को वापस नहीं आने दे रही थी.
युवक के परिजन ने ट्विटर पर पुलिस से मदद की गुहार लगाई. भदोही एसपी की तत्परता के बाद कंपनी ने युवक को वापस भेज दिया. युवक का आरोप है कि उसका तीन लाख से अधिक बकाया कंपनी ने नहीं दिया.
2021 में पूरा हो गया था कॉन्ट्रैक्ट
कोइराना थाना क्षेत्र के सोनपुर गांव निवासी 35 वर्षीय राकेश उपाध्याय सऊदी अरब दो साल के अनुबंध पर प्लंबर का काम करने गया था. साल 2019 में कॉन्ट्रैक्ट किया गया था, जो 20 जून 2021 को पूरा हो गया.
पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि उपाध्याय ने अपने परिजन को फोन पर जानकारी दी थी कि उनका 'इकामा' (ग्रीन कार्ड) खत्म होने के बाद उन्हें न तो वेतन दिया गया और न ही उनका पासपोर्ट लौटाया जा रहा है. इसकी वजह से वह फंसकर रह गया है. इसके बाद राकेश के भाई कमलेश ने एसएचओ जय प्रकाश यादव को पूरे मामले की जानकारी दी.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.









