
यूपी: मैनपुरी में हिंसक हुआ ट्रक ड्राइवरों का प्रदर्शन, पत्थरबाजी रोकने के लिए पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
AajTak
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में भी चक्काजाम कर प्रदर्शन कर रहे ड्राइवरों ने एक्सप्रेसवे पर चल रहे वाहनों को रोकने के लिए पत्थरबाजी की. पुलिस ने प्रदर्शनकारी ड्राइवरों को पत्थरबाजी से रोकने के लिए आंसू गैस के गोले दागे.
हिट एंड रन से जुड़े कानून में बदलाव को लेकर देशभर में ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन हड़ताल पर है. इस कड़ी में उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में भी चक्काजाम कर प्रदर्शन कर रहे ड्राइवरों ने एक्सप्रेसवे पर चल रहे वाहनों को रोकने के लिए पत्थरबाजी की. पुलिस ने प्रदर्शनकारी ड्राइवरों को पत्थरबाजी से रोकने के लिए आंसू गैस के गोले दागे.
दरअसल, नए हिट एंड रन कानून का देशभर में विरोध हो रहा है. हड़ताल का मंगलवार को दूसरा दिन है. दिल्ली, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, यूपी, बिहार पंजाब, गुजरात, हिमाचल प्रदेश में ड्रक ड्राइवरों ने चक्काजाम किया हुआ है. ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन से जुड़े लोगों का कहना है कि देश में 95 लाख ट्रक-टैंकर हैं. इनमें से 30 लाख से ज्यादा ट्रक-टैंकर की सेवाएं ठप हो गई हैं.
मैनपुरी पुलिस के मुताबिक करहल में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कुछ ट्रक ड्राइवरों ने प्रदर्शन के दौरान वहां से गुजरने वाले अन्य वाहनों पर पत्थरबाजी कर दी. ट्रक ड्राइवर सभी वाहनों को एक्सप्रेसवे पर रुकने को मजबूर कर रहे थे. ऐसा करते देख पुलिसकर्मियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया. लेकिन जब वह नहीं माने तो पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े. स्थिति फिलहाल काबू में बताई जा रही है है.
क्यों विरोध कर रहे हैं ड्राइवर?
बता दें कि केंद्र की मोदी सरकार ने रोड रेज या हिट एंड रन (रोड एक्सीडेंट) करके भागने वालों के खिलाफ कानून में बड़े बदलाव किए हैं. ये कानून जल्द ही लागू होने वाला है. नए कानून के तहत, अब कोई ड्राइवर रोड एक्सीडेंट करके भाग नहीं सकता है. अगर कोई शख्स रोड पर एक्सीडेंट करके भाग जाता है और घायल को सड़क पर ही छोड़ देता है तो उसे 10 साल की सजा होगी और 7 लाख रुपए तक का जुर्माना किए जाने का प्रावधान है. हालांकि, मानवीयता दिखाने पर कुछ राहत का भी प्रावधान किया गया है.
अगर एक्सीडेंट करने वाला ड्राइवर घायल व्यक्ति को हॉस्पिटल तक पहुंचाता है तो उसकी सजा कम कर दी जाएगी. सरकार का कहना है कि इससे मौतों की संख्या में कमी आएगी और लोगों को सही समय पर उपचार मिल सकेगा.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










