
'यूपी में होते तो मेरा बुलडोजर दंगाइयों को ठीक कर देता', जोधपुर में गहलोत सरकार पर बरसे योगी आदित्यनाथ
AajTak
योगी आदित्यनाथ ने कहा- जोधपुर में एक साल पहले संत की उपद्रवियों ने हत्या कर दी थी. यहां की सरकार ने कोई सुनवाई नहीं की. ऐसी ही घटनाएं भरतपुर, अलवर और हर जिले में दिखाई दीं. ये कर्फ्यू और दंगों वाली सरकार है. आपकी आस्था का सम्मान सिर्फ भाजपा सरकार ही कर सकती है.
राजस्थान की 200 सदस्यीय विधानसभा के लिए 25 नवंबर को मतदान होना है. भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियां राज्य में धुआंधार प्रचार में लगी हैं. भाजपा के स्टार प्रचारक और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को राजस्थान में कथित तौर पर बिगड़ती कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार पर जमकर हमला बोला.
उन्होंने जोधपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, 'दो साल पहले जोधपुर में सड़कों पर नंगी तलवारें लहराते और दंगाई गतिविधियों में शामिल लोगों का खतरनाक दृश्य देखा गया था. अगर ये दंगाई उत्तर प्रदेश में होते तो मेरा बुलडोजर उन्हें ठीक कर देता, लेकिन राजस्थान सरकार चुप रही.' योगी ने लोगों से जोधपुर शहर में भाजपा उम्मीदवारों अतुल भंसाली, सूरसागर में देवेन्द्र जोशी और सरदारपुरा निर्वाचन क्षेत्र में डॉ. महेंद्र सिंह राठौड़ के लिए वोट करने का आग्रह किया.
'यह कर्फ्यू-दंगों की सरकार, तुष्टीकरण करती है कांग्रेस'
सरदारपुरा को राजस्थान की हॉट सीट माना जा रहा है क्योंकि यहां से बीजेपी उम्मीदवार महेंद्र सिंह राठौड़ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ मैदान में हैं. योगी आदित्यनाथ ने सूबे की कांग्रेस सरकार पर अपना वोट बैंक सुरक्षित करने के लिए दंगाइयों को 'अराजकता फैलाने' की खुली छूट देने का आरोप लगाया. उन्होंने अशोक गहलोत सरकार की आलोचना करते हुए उनकी सरकार को 'कर्फ्यू और दंगों की सरकार' करार दिया.
उन्होंने कहा, 'ये वोट बैंक के नाम पर अराजकता फैलाने की चोट कब तक होगी. कांग्रेस सरकार तुष्टीकरण करती है. सिर्फ एक ही समुदाय के हित की बात करती है. कांग्रेस ऐसा करेगी तो गरीब, आदिवासी, पिछड़े, किसान और युवा कहां जाएंगे? राजस्थान सरकार सुरक्षा नहीं दे सकती. महिलाओं को सम्मान और गरीब को कल्याण नहीं दे सकती. विकास की योजनाएं नहीं दे सकती. आस्था को भी सम्मान नहीं दे सकती. रामनवमी के जुलूस पर सरकार रोक लगाती है.'
'सिर्फ भाजपा कर सकती है आपकी आस्था का सम्मान'

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.








