
यूपी में मिशन 2027 के लिए OBC पर खास जोर, बीजेपी के निशाने पर अखिलेश और मायावती
AajTak
यूपी बीजेपी में ब्राह्मणों के मुकाबले ठाकुरों का नंबर कम होना बीजेपी की मुश्किलें तो बढ़ाएगा ही, संगठन में सवर्णों का दबदबा हो जाने के बाद अखिलेश यादव के ओबीसी वोटर से मुकाबला भी काफी मुश्किल हो सकता है.
उत्तर प्रदेश में बीजेपी के जिला स्तर के पदाधिकारियों के जो नाम सामने आये हैं, 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों की रणनीति के साफ साफ संकेत दे रहे हैं. बीजेपी के जिला अध्यक्षों के नाम देखें तो सवर्णों का ही बोलबाला नजर आता है, लेकिन ऐन उसी वक्त ओबीसी चेहरों का भी खास दबदबा देखने को मिल रहा है.
जाहिर है, बीजेपी के निशाने पर अखिलेश यादव और मायावती के साथ साथ कांग्रेस की हालिया गतिविधियां भी बनी हुई हैं. विशेष रूप से, दिल्ली चुनाव और बिहार से लेकर गुजरात तक देखा गया राहुल गांधी का नया तेवर.
और हां, ध्यान देने वाली बात ये भी है कि 28 जिलों के अध्यक्षों का चयन नहीं हुआ है, और उनमें अयोध्या, वाराणसी, प्रयागराज और कानपुर जैसे जिले शामिल हैं.
महत्वपूर्ण जिलों में अध्यक्षों का चुनाव होल्ड क्यों? उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने 70 नये जिलाध्यक्षों का ऐलान किया है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी, लोकसभा चुनाव से खासतौर पर चर्चा में आया अयोध्या और हाल तक महाकुंभ के लिए चर्चित रहा प्रयागराज का मामला होल्ड पर है. वाराणसी में महानगर अध्यक्ष चुन लिया गया है, लेकिन जिलाध्यक्ष का इंतजार है.
उत्तर प्रदेश में बीजेपी के नये जिलाध्यक्षों में सवर्णों की संख्या सबसे ज्यादा है. 55 फीसदी से ज्यादा जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष सवर्ण तबके से बनाये गये हैं, जबकि 35 फीसदी के आस पास ओबीसी से और 10 फीसदी दलित चेहरे दिखाई पड़े हैं.
एक बड़ा सवाल है कि आखिर 28 जिलों में जिलाअध्यक्ष के पद अभी खाली क्यों रखे गये हैं? सीधे सीधे जवाब तो नहीं मिल रहे हैं, लेकिन पता चला है कि कुछ नाम पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से हरी झंडी नहीं मिल पाई है, और कुछ जगह बड़े नेताओं का आपसी टकराव भी एक वजह सुनाई पड़ी है.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.









