
यूपी में ब्राह्नण वोटों का वो समीकरण जिसकी वजह से अजय मिश्रा टेनी पर एक्शन नहीं ले पा रही सरकार
AajTak
लखीमपुर खीरी मामले में एसआईटी रिपोर्ट के बाद केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा उर्फ टेनी के इस्तीफे की मांग को लेकर किसान संगठनों से लेकर तमाम विपक्षी दलों ने बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खेल रखा है. इसके बावजूद आखिर क्या मजबूरी है कि बीजेपी शीर्ष नेतृत्व मंत्री अजय मिश्रा पर कार्रवाई करने से बच रहा है?
कृषि कानूनों की वापसी के लिए किसान आंदोलन खत्म हो चुका है और दिल्ली की सीमाओं से किसान भले ही अपने-अपने घरों को लौट गए हैं, लेकिन लखीमपुर खीरी में 3 अक्टूबर हुई हिंसा ने बीजेपी की परेशानी बढ़ा रखी है. एसआईटी रिपोर्ट के बाद केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा उर्फ टेनी के इस्तीफा की मांग को लेकर किसान संगठनों से लेकर तमाम विपक्षी दलों ने बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है. इसके बावजूद आखिर क्या मजबूरी है कि बीजेपी शीर्ष नेतृत्व मंत्री अजय मिश्रा पर कार्रवाई करने से बच रहा है?

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










