
यूपी में कोरोना का कोहराम, 12 से ज्यादा IAS अधिकारी पॉजिटिव पाए गए
AajTak
उत्तर प्रदेश में ब्यूरोक्रेसी में कोरोना कहर बनकर टूटा है. यहां के दर्जनों आईएएस अधिकारी कोरोना संक्रमित हुए हैं. अधिकारियों में संक्रमण फैलने के बाद सीएम योगी भी होम आइसोलेट हो गए हैं. उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है.
उत्तर प्रदेश में कोरोना का संक्रमण ब्यूरोक्रेसी में पहुंच गया है. यहां के 12 से ज्यादा आईएएस अधिकारी कोरोना संक्रमित मिले हैं. सीएम योगी के ऑफिस में भी कोरोना का संक्रमण फैल गया है. उनके प्रमुख सचिव की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है. इतनी बड़ी संख्या में आईएएस अधिकारियों के कोरोना संक्रमित आने के बाद सीएम योगी होम आइसोलेशन में चले गए हैं. उन्होंने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है. ये अधिकारी कोरोना की चपेट में यूपी सरकार के एक दर्जन से ज्यादा आईएएस अधिकारी कोरोना की चपेट में आए हैं. वित्त सचिव संजय कुमार और विशेष सचिव समेत वित्त विभाग के करीब 20 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं. उनके अलावा राजस्व परिषद के अध्यक्ष दीपक त्रिवेदी, कृषि विभाग के अपर मुख्य सचिव देवेश चतुर्वेदी, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव बीएल मीना, नगर विकास के एसीएस डॉ. रजनीश दुबे, सीएम ऑफिस के प्रमुख सचिव एसपी गोयल, श्रम विभाग के अपर मुख्य सचिव सुरेश चंद्रा, उच्च शिक्षा विभाग की एसीएस आराधना शुक्ला, खाद्य एवं रसद नागरिक आपूर्ति विभाग की प्रमुख सचिव वीणा कुमारी, सिंचाई विभाग के प्रमुख सचिव अनिल गर्ग और विशेष सचिव प्रशांत शर्मा, मुख्य सचिव के स्टाफ अफसर अमृत त्रिपाठी और हमीरपुर समेत तीन जिलों के डीएम कोरोना पॉजिटिव आए हैं.
मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.









