यूपी में ऑनर किलिंगः भाइयों ने चाकू से काट दिया बहन का गला, दर्दनाक मौत
AajTak
बदायूं के दातागंज कोतवाली क्षेत्र से एक ऑनर किंलिंग का मामला सामने आया है. जहां पर एक लड़की को अपने प्रेम विवाह की कीमत जान देकर चुकानी पड़ी. बताया जा रहा है कि लड़की को उसके भाइयों ने गले में चाकू से वार कर मौत के घाट उतार दिया.
उत्तर प्रदेश के जनपद बदायूं के दातागंज कोतवाली क्षेत्र से एक ऑनर किंलिंग का मामला सामने आया है. जहां पर एक लड़की को अपने प्रेम विवाह की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी. बताया जा रहा है कि लड़की को उसके भाइयों ने गले में चाकू से वार कर मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने हत्या के आरोप में लड़की के दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है. मृतक लड़की दातागंज के पलिया गूजर गांव निवासी कुंवर पाल, चंद्रपाल जो कि जुड़वा भाई की बेटी है. दरअसल जुड़वा भाइयों ने एक ही महिला से प्रेम विवाह किया था. लड़की के अलावा इनके 8 बच्चे हैं. परिजनों ने अपनी बेटी को बहला फुसला कर ले जाने के चलते लड़की के प्रेमी व उसके 2 भाइयों के खिलाफ 366 आईपीसी धारा के तहत मामला दर्ज कराया था. बुधवार को लड़की बरेली से दातागंज तकरीबन रात 10 बजे पहुंची थी और कोतवाली में अपने 164 के बयान दर्ज कराने आ रही थी. लड़की के परिजनों को शादी से इसलिए एतराज था क्योंकि लड़की जिस लड़के को पसंद करती थी वो उसके पिता का चचेरा भाई था और लड़की का रिश्ते का चाचा लगता था. तभी पहले से ही घात लगाए लड़की के भाइयों और दोनों पिताओं ने दोनों को कोतवाली से 100 मीटर पहले ही रास्ते में ही रोक लिया फिर भाइयों ने अपनी बहन को चाकू से मारकर उसकी हत्या कर दी.
मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.








