
यूपी बोर्ड परीक्षा में न करें ये गलतियां, जरूर चेक कर लें एग्जाम गाइडलाइंस
AajTak
UP Board 10th 12th Exam 2023: इस वर्ष नकल विहीने परीक्षा के लिए बोर्ड ने बेहद सख्त कदम उठाए हैं. परीक्षाओं के मद्देनज़र बोर्ड ने पुलिस और प्रशासन से समन्वय किया है. इसके अलावा पहली बार आंसर शीट की बारकोडिंग भी की गई है.
UP Board 10th 12th Exam 2023: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं आज 16 फरवरी से शुरू हो गई हैं. लगभग 58 लाख छात्रों ने कक्षा 10 और 12 से यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है. इस वर्ष नकल विहीने परीक्षा के लिए बोर्ड ने बेहद सख्त कदम उठाए हैं. परीक्षाओं के मद्देनज़र बोर्ड ने पुलिस और प्रशासन से समन्वय किया है. इसके अलावा पहली बार आंसर शीट की बारकोडिंग भी की गई है.
ये हैं जरूरी दिशानिर्देश जो छात्र आज से शुरू होने जा रही बोर्ड परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे जरूरी गाइडलाइंस जरूर चेक कर लें. - छात्र अपने एग्जाम एडमिट कार्ड को साथ लेकर ही परीक्षा सेंटर पर पहुंचें. - एडमिट कार्ड पर दिए गए रिपोर्टिंग टाइम पर ही एग्जाम सेंटर पहुंचना होगा. तय समय पर गेट बंद कर दिया जाएगा. - एग्जाम सेंटर का गेट बंद होने के बाद किसी भी छात्र को अंदर एंट्री नहीं दी जाएगी. - परीक्षा केन्द्र पर छात्र कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, मोबाइल, कैलकुलेटर, ब्लूटुथ आदि लेकर न पहुंचें. - परीक्षा के दौरान कतई बातचीत न करें और नकल आदि का अनुचित प्रयास न करें. बोर्ड के निर्देश के अनुसार, परीक्षा में नकल करते पकड़े जाने पर उम्मीदवार पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी.
नकल को लेकर बोर्ड सख्त इस साल बोर्ड परीक्षाओं की निगरानी के लिए दो कंट्रोल रूम बनाए गए हैं जहां से राज्य के सभी 8753 परीक्षा केंद्रों की मॉनिटरिंग की जाएगी. बोर्ड के अधिकारी कंट्रोल रूम में मौजूद रहेंगे. सभी मंडलों और जिलों के लिए अलग-अलग डेस्क बनाए गए हैं. परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ निर्देश दे चुके हैं परीक्षा में कोई भी गड़बड़ी पाए जाने पर नकल माफियाओं पर NSA के तहत कार्रवाई की जाएगी.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.









