
यूपी-बिहार में भी उठी झारखंड जैसी मांग, सपा विधायक बोले- विधानसभा में बने नमाज के लिए कमरा
AajTak
झारखंड के बाद अब उत्तर प्रदेश और बिहार में भी विधानसभा में पूजा के लिए स्पेशल रूम की मांग उठी है. कानपुर के विधायक ने जहां यूपी विधानसभा में नमाज के लिए अलग कमरा मांगा है, तो वहीं बिहार बीजेपी के विधायक ने हनुमान चालीसा पाठ के लिए कमरे की मांग की है.
झारखंड की विधानसभा में नमाज़ पढ़ने के लिए अलग कमरा अलॉट होने को लेकर विवाद जारी है. अब इस मसले पर उत्तर प्रदेश और बिहार तक चर्चा होनी शुरू हो गई है और यहां कि विधानसभा में भी ऐसी व्यवस्था की मांग की जा रही है. उत्तर प्रदेश के कानपुर के विधायक इरफान सोलंकी द्वारा मांग की गई है कि यूपी की विधानसभा में भी इसी तरह की व्यवस्था होनी चाहिए. सपा विधायक ने कहा कि सत्र के दौरान नमाज़ पढ़ने में दिक्कत होती है, ऐसे में आस्था को ध्यान में रखते हुए ये सही फैसला होगा. ‘हनुमान चालीसा पाठ के लिए मिले कमरा’ यूपी के अलावा बिहार में भी इस मसले पर चर्चा जारी है. भारतीय जनता पार्टी के विधायक हरिभूषण ठाकुर ने मांग की है कि बिहार विधानसभा में हनुमान चालीसा का पाठ करने के लिए अलग कमरा बनाया जाए, साथ ही मंगलवार की छुट्टी भी घोषित कर दी जाए. बीजेपी विधायक ने कहा कि संविधान सभी को बराबरी का हक देता है, अगर नमाज़ के लिए कमरा मिल रहा है तो हनुमान चालीसा के लिए क्यों नहीं. हरिभूषण ठाकुर का कहना है कि वह इस मसले पर विधानसभा अध्यक्ष से बात करेंगे, हर किसी को पूजा का अधिकार समान है.
मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.








