
यूपी बजट सत्र: 'अस्थि कलश' लेकर विधानसभा पहुंचे सपा MLC, सीएम योगी बोले- चुनाव में हार की खुन्नस सदन में ना निकाले विपक्ष
AajTak
UP Assembly Budget Session: बजट सत्र को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ने कमर कस ली है. सत्र के हंगामेदार होने के पूरे आसार हैं. जहां विपक्ष महाकुंभ भगदड़, मिल्कीपुर उपचुनाव में कथित धांधली जैसे मुद्दे लेकर योगी सरकार को घेरने की तैयारी में है, वहीं सरकार विपक्ष के हर हमले का काउंटर करने के लिए तैयार है.
यूपी विधानमंडल का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है. पहले दिन विधानसभा और विधान परिषद के संयुक्त सदन को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल संबोधित करेंगी. 20 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए आम बजट पेश किया जाएगा. इसको लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ने कमर कस ली है. सत्र के हंगामेदार होने के पूरे आसार हैं. जहां विपक्ष महाकुंभ भगदड़, मिल्कीपुर उपचुनाव में कथित धांधली जैसे मुद्दे लेकर योगी सरकार को घेरने की तैयारी में है, वहीं सरकार विपक्ष के हर हमले का काउंटर करने के लिए तैयार है. यहां पढ़िए हर अपडेट...
बजट सत्र के पहले ही दिन समाजवादी पार्टी के नेता अस्थि कलश लेकर विधानसभा पहुंच गए. सपा MLC आशुतोष सिन्हा साइकिल चलाकर विधानसभा पहुंचे और कहा कि नैतिकता का अस्थि कलश लोकतंत्र के मंदिर में स्थापित करेंगे. महाकुंभ का मुद्दा उठाएंगे, सरकार का घेराव करेंगे, हर सवाल करेंगे.
सपा का विरोध-प्रदर्शन शुरू
यूपी बजट सत्र की शुरुआत से पहले समाजवादी पार्टी के विधायक विधानसभा में चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के पास धरना दे रहे हैं. उनके साथ नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे और वरिष्ठ सपा नेता राजेंद्र चौधरी भी मौजूद हैं. उन्होंने कहा कि महाकुंभ पर सरकार को जवाब देना होगा, मृतकों के आंकड़े छिपाए गए हैं.
सीएम योगी ने दी नसीहत
बजट सत्र को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सदन चलाना सिर्फ सत्ता पक्ष की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि विपक्ष का भी दायित्व है. उम्मीद करते हैं विपक्ष हार की हताशा से परेशान होकर सदन की कार्यवाही बाधित नहीं करेगा. हार की खुन्नस सदन में नहीं निकालेगा. वैसे भी विपक्ष के हर सवाल का जवाब दिया जाएगा, सार्थक चर्चा होनी चाहिए. संसदीय आचरण का पालन करना चाहिए.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






