यूपी निकाय चुनाव में अनोखा प्रचार, डमी EVM के जरिये लोगों को ऐसे लुभा रहे प्रत्याशी
AajTak
यूपी में दो चरणों में नगर निकाय के चुनाव होंगे. पहले चरण की वोटिंग चार मई और दूसरे चरण की वोटिंग 11 मई को होगी, जबकि 13 मई को नतीजे आएंगे. यूपी नगर निकाय के 14,684 पदों पर चुनाव होगा. प्रदेश के 17 महापौर और 1420 पार्षद के चुनाव EVM से होंगे. नगर पालिका और नगर पंचायत के पदों पर बैलट पेपर से मतदान होगा.
बदलते वक्त में अब चुनाव प्रचार का तरीका भी बदल गया है. भले ही नगर निगम का ही चुनाव क्यों न हो, लेकिन प्रत्याशी अपने वोटर्स को समझाने और मनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं. यही वजह है कि अब जब मतदान इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन यानी EVM पर हो रहा है तो प्रचार में भी डमी ईवीएम के इस्तेमाल की तैयारी है. वाराणसी नगर निगम चुनाव को देखते हुए प्रचार सामग्री के बाजार में डमी ईवीएम प्रत्याशियों की पहली पसंद बनता जा रहा है.
दरअसल, सोशल मीडिया के दौर में चुनाव प्रचार का तरीका भी पूरी तरह से बदल चुका है. लड़ाई अब सड़कों या गलियों में ज्यादा से ज्यादा प्रचार करके अपने वोटर्स को पक्ष में करने की नहीं, बल्कि मोबाइल और कंप्यूटर के जरिये भी मतदाताओं का दिल लुभाने की भी हो गई है. इसी कड़ी में एक कदम और आगे जाकर बाजार में डमी ईवीएम मशीन आ चुकी हैं. वाराणसी में प्रचार प्रसार में इसका खूब इस्तेमाल किया जा रहा है.
'EVM में उम्मीदवार का नाम ढूंढने में न हो दिक्कत'
चुनाव प्रचार सामग्री की दुकानों पर मिलने वाली डमी ईवीएम में प्रत्याशी काफी दिलचस्पी दिखा रहे हैं और उनका कहना है कि असल ईवीएम में अपनी नंबरिंग के मुताबिक ही डमी ईवीएम को तैयार कराकर वे जनता के बीच जाने की तैयारी में है. ताकि इससे वोटर्स को EVM में उनके नाम को ढूंढने में दिक्कत न आए और इससे न केवल मतदाताओं का समय बचेगा, बल्कि वे मतदान के प्रति जागरूक भी होंगे.
ऐसे काम करती है डमी EVM मशीन
प्रचार सामग्री विक्रेता राघवेंद्र यादव ने बताया कि पहले और अब के प्रचार सामग्री में काफी बदलाव आ चुका है. पहले जहां प्रत्याशी हैंडबिल,पोस्टर और स्टीकर तक का इस्तेमाल करते थें तो अब डमी वोटिंग मशीन का प्रत्याशी इस्तेमाल करके वोटर्स को अपने पक्ष में करना चाहते हैं. इसलिए डमी वोटिंग मशीन बाहर से ऑर्डर करके मंगाना पड़ता है. जिसमें अंदर थर्माकोल भरा रहता है और ऊपर की तरफ प्रिंट आउट रहता है और बैटरी के जरिए लाइट और बीप की आवाज भी निकलती है. इस डमी EVM मशीन पर प्रत्याशी अपनी नंबरिंग के मुताबिक नाम और चुनाव चिन्ह इंगित करा देते हैं और फिर मतदाताओं को जागरुक करने और समझाने में आसानी हो जाती है. प्रतिदिन 10-20 डमी EVM का आर्डर प्रत्याशी दे भी रहें हैं.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










