यूपी निकाय चुनाव के लिए BJP की प्लानिंग, मुस्लिम उम्मीदवारों को बड़ी संख्या में मिलेगा टिकट!
AajTak
प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह ने पिछले दिनों वर्चुअल बैठक के जरिए निकाय चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की. जिसमें मुस्लिम समुदाय में भी टिकटों को लेकर के सहमति जताई गई है. जिसको लेकर के पहले से आवेदनों में अब तक टिकट फाइनल करने का काम तेजी से चल रहा है.
उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी इस बार सबसे अधिक मुसलमान प्रत्याशियों को उम्मीदवार बनाएगी. जिसमें भाजपा का मुख्य निशाना इस बार पसमांदा मुसलमान होंगे. दरअसल, हाल ही में भाजपा ने अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से पसमांदा मुस्लिम बुद्धिजीवी सम्मेलन का आयोजन था, उसके बाद सूफी संतों के साथ संवाद और हाल में पीएम मोदी के मन की बात की 12 संस्करणों का उर्दू किताब के तौर पर अनुवाद बांटने की तैयारी चल रही है. इन सभी तरीकों को बीजेपी की मुस्लिम तबके से जुड़ने की बड़ी कवायद के तौर पर देखा जा रहा है.
मुस्लिम बाहुल्य इलाकों के लगभग 800 वार्ड, नगर पालिका और नगर पंचायत सदस्य की सीटों में भी मुस्लिम प्रत्याशी उतारे जाने की रणनीति बनाई जा चुकी है. प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह ने पिछले दिनों वर्चुअल बैठक के जरिए निकाय चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की. जिसमें मुस्लिम समुदाय में भी टिकटों को लेकर के सहमति जताई गई है. जिसको लेकर के पहले से आवेदनों में अब तक टिकट फाइनल करने का काम तेजी से चल रहा है.
बीजेपी अध्यक्ष मोहन चौधरी पहले इस बात को कह चुके हैं कि इस बार निकाय चुनाव में बीजेपी से मुस्लिम प्रत्याशियों को मैदान में उतारा जाएगा, इसमें पार्टी मुस्लिम तबकों को राजनीतिक भागीदारी के मद्देनजर इलाकों में टिकट देगी या उनके संख्या अधिक और जिताऊ है और जहां पिछड़े मुसलमानों को अभी तक राजनीतिक हिस्सेदारी नहीं दी गई. बीजेपी ने निकाय और सहकारिता चुनाव के लिए ब्लूप्रिंट तैयार कर लिया है और अब जल्दी निकाय चुनाव की घोषणा होते ही प्रत्याशियों की फेहरिस्त में मुस्लिम प्रत्याशी भी दिखाई देंगे.
बड़ी संख्या में मुस्लिम उम्मीदवार मैदान में होंगे- राज्यमंत्री
इस मामले पर आजतक से बातचीत में यूपी अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि बीजेपी चुनावी वोट बैंक नहीं बल्कि समाज के हर वर्ग के लिए काम करती हैं. मुसलमानों को बढ़ाने का काम योगी और मोदी सरकार में ही हुआ. ये मुसलमानों का विश्वास है कि आजमगढ़ रामपुर उपचुनाव में हम जीते और इसी विश्वास के चलते निकाय चुनाव में बड़ी संख्या में पसमांदा समेत मुसलमानों को टिकट दिए जाएंगे. अंसारी ने कहा बड़ी संख्या में टिकट दिए जाएंगे, आवेदन आ रहे हैं. प्रदेश अध्यक्ष ने नामों को तय करना शुरू कर दिया है. जल्द आने वाली प्रत्याशियों की सूची में असर दिखाई देगा और बड़ी संख्या में मुस्लिम उम्मीदवार मैदान में होंगे.
सामान्य सीट पर मुसलमान को टिकट देकर दिखाएं- सपा

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.









