
यूपी: देवरिया में अनोखी शादी, एक दर्जन बैलगाड़ियों पर निकली बारात, DJ की जगह लोकनृत्य
AajTak
इस बारात में बैलगाड़ियों का काफिला का देखा गया. बैलगाड़ी पर ही दूल्हा और बाराती सवार रहे. बारात में डीजे की जगह लोग फरुआही लोकनृत्य पर थिरकते दिखे. इस अनोखी बारात को लोग अपने मोबाइल कैमरे में कैद करते नजर आए.
यूपी के देवरिया जिले में एक अनोखी बारात देखने को मिली, जिसने पुरानी परंपराओं की याद ताजा कर दी. देवरिया की ये बारात किसी लग्जरी कार, घोड़ा, हाथी में नहीं बल्कि बैलगाड़ी से रवाना हुई. इस बारात को जिसने भी देखा देखता ही रह गया. सोशल मीडिया पर भी इस बैलगाड़ी वाली बारात का वीडियो खूब वायरल हो रहा है. #WATCH | Deoria: Groom & the ‘baratis’ rode bullock-carts to reach wedding venue in Pakri Bazar from his home in Kushari village, a distance of 35-km today “I wanted to show people how our ancestors used to take out wedding processions & perform weddings,” said groom Chhote Lal pic.twitter.com/v7pIsdpaON यह बारात देवरिया जिले के कुशहरी गांव से पकड़ी बाजार जा रही थी, जिसकी दूरी 35 किलोमीटर थी. लेकिन बरसात के मौसम में भी इस बारात को देखने के लिए लोग घरों से बाहर निकल रहे थे.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












