
यूपी-दिल्ली समेत 5 राज्यों में 50 ठिकानों पर IT की रेड, ज्वेलर्स-रियल स्टेट कारोबारी रडार पर, लखनऊ-कानपुर में भी छापेमारी
AajTak
इनकम टैक्स ने देशभर में 50 ठिकानों पर छापेमारी की है. जिन ठिकानों पर रेड डाली गई है, वे ज्वेलर्स-रियल स्टेट कारोबारियों से जुड़े हैं. यूपी के लखनऊ और कानपुर में ज्वेलर्स और रियल स्टेट से जुड़े कारोबारियों के यहां आईटी ने ये कार्रवाई की है.
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने उत्तर प्रदेश, दिल्ली समेत 5 राज्यों के करीब 50 ठिकानों पर छापेमारी की है. आईटी ने यूपी, दिल्ली के अलावा तमिलनाडु, कर्नाटक, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में रेड डाली है. इनकम टैक्स ने जिन ठिकानों पर छापेमारी की है, वे ज्वेलर्स-रियल स्टेट कारोबारियों से जुड़े हैं. यूपी के लखनऊ और कानपुर में ज्वेलर्स और रियल स्टेट से जुड़े कारोबारियों के यहां आईटी ने ये कार्रवाई की है.
IT ने दिल्ली, यूपी के लखनऊ और कानपुर, तमिलनाडु, कर्नाटक के बेंगलुरु, पश्चिम बंगाल के कोलकाता और महाराष्ट्र के मुंबई में छापेमारी की है. कानपुर में आईटी ने 17 ठिकानों पर रेड डाली है. कानपुर में रितु हाउसिंग और राधा मोहन पुरूषोत्तम दास ज्वैलर्स के ठिकानों पर छापेमारी की गई है.
आरोप हैं कि कुछ ज्वेलर्स ने बड़े पैमाने पर फर्जी खरीदारी की और रियल एस्टेट में पैसा निवेश किया. ज्यादातर संपत्तियां नकद में खरीदी गईं. इसके अलावा लखनऊ में भी कई ज्वेलर्स के यहां छापेमारी की गई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










