
यूपी: तीसरी लहर की तैयारी! बच्चों को वायरल बुखार होने पर दी जाएगी मेडिसिन किट
AajTak
उत्तर प्रदेश में अब कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. प्रदेश में वायरल बुखार होने पर बच्चों को सरकार की ओर से मेडिसिन किट दी जाएगी.
उत्तर प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर का असर अब धीरे-धीरे कम होने लगा है. इस बीच राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार ने तीसरी लहर को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं. उत्तर प्रदेश में अब बच्चों को वायरल बुखार होता है, तो उन्हें सरकार की ओर से मेडिसिन किट मुहैया कराई जाएगी. प्रदेश सरकार की ओर से गठित निगरानी समितियां 15 जून से बच्चों के लिए बुखार से संबंधित मेडिसिन किटों को घर-घर पहुंचाने का काम करेंगी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर इस ओर काम शुरू कर दिया गया है और अब प्रदेश में गठित समितियों को किट पहुंचाई जा रही हैं. मुख्यमंत्री की ओर से दिए गए ये निर्देश... कोरोना संकट के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया है कि कार्य प्रबंधन से जुड़े चिकित्सकों को कार्यमुक्त कर फील्ड में तैनात किया जाए. मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डिप्टी सीएमओ और एडिशनल सीएमओ को अपने भ्रमण के दौरान किसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओपीडी में एक-दो घंटे में मरीज देखने चाहिए. साथ ही अब निर्देश दिया गया है कि अस्पतालों व स्वास्थ्य केंद्रों पर उपस्थित सभी चिकित्सक नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल स्टाफ एप्रेन पहने रहें और नेम प्लेट भी लगाएं.यूपी में कम हुई है कोरोना की रफ्तार... गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में अब कोरोना का असर काफी हदतक कम होता दिख रहा है. प्रदेश में लंबे वक्त के बाद 1000 से कमकेस दर्ज किए गए हैं, बीते 24 घंटे में करीब 700 केस सामने आए हैं. अब यूपी में 15,600 एक्टिव केस बचे हैं. प्रदेश में अबतक 2.2 करोड़ लोगों की टीकाकरण कर दिया गया है. अब सिर्फ मेरठ, लखनऊ और गोरखपुर में 600 से अधिक एक्टिव केस हैं, ऐसे में यहां पर कोरोना कर्फ्यू अभी भी लागू है. जबकि बाकी जिलों में कोरोना कर्फ्यू हटा दिया गया है.
युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









