
यूपी चुनावः अखिलेश यादव ने EVM पर उठाए सवाल, कहा- जहां हार रही बीजेपी, वहां डीएम को काउंटिंग स्लो करने के दिए गए निर्देश
AajTak
यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ईवीएम को लेकर जिलाधिकारियों पर जमकर बरसे. अखिलेश ने यूपी चुनाव को लोकतंत्र की अंतिम लड़ाई बताया.
यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं से सतर्क रहने और वोट बचाने के लिए निगरानी करने की अपील की है. उन्होंने यूपी चुनाव को लोकतंत्र की आखिरी लड़ाई बताते हुए कहा कि ये सरकार अब वोट की चोरी पर उतर आई है. अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव डीएम को फोन कर रहे हैं कि जहां बीजेपी हार रही है वहां काउंटिंग स्लो करें और रात तक लेकर जाएं.
अखिलेश यादव ने कहा कि 47 सीटें ऐसी हैं जहां बीजेपी कभी नहीं जीती. क्या वजह है कि बिना सिक्योरिटी के इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) ले जाई जा रही हैं. वाराणसी में तीन ट्रक EVM लेकर जा रहे थे. एक ट्रक पकड़ा गया और दो भाग गए. डीएम कह रहे हैं कि ट्रेनिंग के लिए ले जा रहे थे. क्या मैं नहीं जानता कि डीएम कौन है. मुजफ्फरनगर में पहली पोस्टिंग मैंने दी थी.
काउंटिंग तक नजर रखें कार्यकर्ता
उन्होंने आरोप लगाया कि बरेली में भी SDM और अधिकारियों की गाड़ी में EVM और बैलट पेपर पकड़े गए. सोनभद्र में भी बैलट पेपर मिले हैं. Exit polls इसीलिए हैं कि परसेप्शन बना दें कि बीजेपी जीत रही है जिससे हम वोट की चोरी भी करें तो वो छिप जाए. सपा अध्यक्ष ने अपनी पार्टी के लोगों से आह्वान किया कि जब तक काउंटिंग न हो जाए तब तक नजर रखें. वोट बचाएं. ये लोकतंत्र के लिए खतरे का समय है.
ये भी पढ़ें- टच में बागी, किंगमेकर्स से संपर्क और अपनों की घेराबंदी... चुनाव नतीजों से पहले अलर्ट पर Congress
करनी पड़ेगी आजादी की लड़ाई जैसी क्रांति

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









