
यूपी: क्या गठबंधन को लेकर नीतीश को अंधेरे में रख रहे थे RCP सिंह? सामने आया ललन सिंह का बड़ा बयान
AajTak
ललन सिंह ने कहा कि अगर जनता दल यूनाइटेड को पहले ही जानकारी मिल जाती तो पार्टी पहले से चुनावों की तैयारी में जुट जाती. हम फिलहाल 50 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं. हो सकता है हम 100 सीट पर चुनाव लड़ते.
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा के साथ गठबंधन न होने पर जेडीयू में सियासी हलचल बढ़ती नजर आ रही है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने इशारों ही इशारों में केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह पर निशाना साधा. शनिवार को मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि आरसीपी सिंह ने पार्टी को जानकारी दी थी कि बीजेपी यूपी में जेडीयू के साथ गठबंधन करने के लिए तैयार है. लेकिन अब जब गठबंधन नहीं हुआ है तो इसे लेकर कोई नाराजगी नहीं है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










