
'यूपी को चार राज्यों में करें विभाजित', संसद में चंद्रशेखर की मांग, डॉक्टर आंबेडकर के कथन का भी किया जिक्र
AajTak
नगीना से सांसद एडवोकेट चंद्रशेखर ने संसद में यूपी को चार राज्यों में बांटने की मांग की है. उन्होंने कहा कि हमें सरकार की नहीं, यूपी की जनता की चिंता है. चंद्रशेखर ने एक किताब को कोट करते हुए बाबा साहब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर के एक कथन का जिक्र किया.
आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रमुख और नगीना से सांसद एडवोकेट चंद्रशेखर ने लोकसभा में वित्त विधेयक पर चर्चा के दौरान बजट में यूपी की उपेक्षा की बात कही. उन्होंने कहा कि यूपी देश का सबसे बड़ा सूबा है लेकिन उसे बजट में कुछ भी नहीं मिला है. चंद्रशेखर ने कहा कि हम 80 सदस्य यूपी से जीतकर आए हैं. यूपी की आबादी लगभग 25 करोड़ है लेकिन बजट में ना के बराबर मिला है. सरकार पांच किलो राशन दे रही है लेकिन वह जीवन जीने के लिए काफी नहीं है. और भी बुनियादी सुविधाओं की जरूरत होती है अगर इज्जत की जिंदगी चाहिए.
उन्होंने कहा कि उसके लिए सरकार के पास कोई उपाय नहीं है. चंद्रशेखर ने कहा कि यूपी जैसे बड़े राज्य में बीजेपी सरकार की विकास गति बहुत धीमी है. हमें सरकार की चिंता नहीं है, हमें यूपी की जनता की चिंता है. उन्होंने कहा कि हमारी केंद्र सरकार से मांग है कि यूपी को चार राज्यों में विभाजित किया जाए. उन्होंने डॉक्टर आंबेडकर को कोट करते हुए कहा कि राज्य जितना छोटा होगा, राज्य की प्रगति उतनी ही होगी. जनता को रोजगार मिलेगा और जनता का जीवन संपन्न होगा.
यह भी पढ़ें: कांग्रेस ने सदन में उठाया NCERT से संविधान की प्रस्तावना हटाने का मुद्दा, शिक्षा मंत्री ने दिया ये जवाब
चंद्रशेखर ने कहा कि शेड्यूल कास्ट के साथ सुप्रीम कोर्ट के जरिये धोखा किया गया है. उन्होंने कहा कि हमारे लोग इतने ही हितैषी होते तो ईडब्ल्यूएस के जरिये जब 10 परसेंट दिया जा सकता है तो एससी की जातियों के लिए भी पांच परसेंट दिया जा सकता था. लेकिन गरीबों के उत्थान की इच्छाशक्ति नहीं है. ओबीसी की जातियों को भी दिया जा सकता था. चंद्रशेखर ने कहा कि इसे लेकर सत्ता और विपक्ष, दोनों ही अपना स्टैंड क्लियर कर दें. दलित और आदिवासी समाज उन्हें भूलेगा नहीं जो उनका गला काटेंगे.
उठाया विनेश फोगाट की अयोग्यता का मुद्दा
चंद्रशेखर ने कहा कि विनेश के मुद्दे पर सुबह से बोलने की कोशिश कर रहा था. जब उसे अयोग्य किया गया, ऐसा लगा किसी ने चाकू घोप दिया हो. उन्होंने कहा कि हमने उस आंदोलन में रातें बिताई हैं, चार-चार गोली खाई है. वह हरियाणा की बेटी नहीं, देश की बेटी है. चंद्रशेखर ने कहा कि यह देश की अस्मिता से जुड़ा मामला है. एक गोल्ड हमारा आ रहा था. देश गौरवांवित होता. यह क्या व्यवस्था है कि उसका वेट बढ़ गया.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.










