
यूपी के सरकारी स्कूलों पर AAP का हमला, शिक्षक दिवस पर शुरू किया 'सेल्फ़ी विद स्कूल' अभियान
AajTak
आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने यूपी के मुख्यमंत्री से सवाल करते हुए कहा कि आज भी प्रदेश के बच्चे क्यों ज़मीन पर, टाट पटरी पर बैठकर पढ़ते हैं? आज भी सरकारी स्कूलों में गाय, भैंस गंदगी क्यों फैलाती हैं? AAP ने अगले एक सप्ताह तक यूपी में सेल्फी विद स्कूल अभियान शुरू करने की घोषणा की है.
आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद संजय सिंह ने ऐलान किया है कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज, 05 सितम्बर से एक हफ्ते तक लगातार आम आदमी पार्टी 'सेल्फ़ी विद स्कूल' नाम का अभियान चलाएगी. उन्होंने कहा कि इस अभियान में तमाम नागरिक जुड़ें और शैक्षिक स्तर का खुद विश्लेषण करें कि उनके बच्चों के साथ क्या हो रहा है.
AAP नेता संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की वजह से भारतीय राजनीति की तस्वीर बदल रही है. उन्होंने कहा, 'जाति, धर्म और ऊंच-नीच से निकलकर केजरीवाल ने राजनीति का रुख शिक्षा और चिकित्सा की तरफ मोड़ दिया है. आज दिल्ली के सरकारी स्कूलों को देख लीजिये तो वहां की शानदार व्यवस्था भाजपा शासित प्रदेशों की सरकारी स्कूलों की दुर्दशा पर एक करारा जवाब है.'
संजय सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि आज अगर सरकारी स्कूलों की बदहाली और दुर्दशा की बात करें तो उत्तर प्रदेश प्रथम स्थान पर आएगा. उन्होनें भाजपा शासित प्रदेशों का विस्तृत ब्यौरा देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश में 25,577 सरकारी स्कूल बंद हो चुके हैं, मध्य प्रदेश में 22,824 सरकारी स्कूल बंद हुए हैं, असम में 6,271 सरकारी स्कूल बंद हो चुके हैं, उत्तराखंड में 1,101 सरकारी स्कूल बंद हुए हैं जबकि कर्नाटक में 637 सरकारी स्कूल बंद हुए हैं.
संजय सिंह ने यूपी के मुख्यमंत्री से सवाल किया कि आज भी प्रदेश के बच्चे क्यों ज़मीन पर, टाट पटरी पर बैठ कर पढ़ते हैं? आज भी सरकारी स्कूलों में गाय भैंस गंदगी क्यों फैलाती हैं? क्यों लगभग 26 हज़ार सरकारी स्कूल उत्तर प्रदेश में बंद हो गए? संजय सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि सोनभद्र में मिड डे मील में बच्चों को नमक रोटी दी जा रही है, देवरिया में बच्चों को भात और नमक दिया जा रहा है. एक चौंकाने वाला मामला कन्नौज से भी सामने आया है कि जब एक बच्चे ने मिड डे मील को लेकर शिकायत की की हमको ठीक से खाना नहीं मिलता तो उसको जानवरों की तरह पीट पीटकर अधमरा कर दिया गया. संजय सिंह ने कहा कि तिमाही परीक्षा होने वाली है, और बच्चों को 50 फीसदी तक किताबें नहीं उपलब्ध कराइ गई हैं.
AAP सांसद ने बताया कि इस एक हफ्ते तक लगातार आम आदमी पार्टी प्रेस वार्ता करेगी और इन स्कूलों की दुर्दशा की तस्वीर और वीडियोज़ दिखाई जायेंगी. उन्होनें सभी से अपील की है अपने क्षेत्र , मोहल्ले और क़स्बे में इस तरह के सभी स्कूलों की फोटो और वीडियो आप पार्टी को भेजें जिसके लिए उन्होनें पार्टी के महामंत्री दिनेश पटेल का मोबाइल नंबर 8382928009 भी जारी किया और इसपर लोगों को सूचना भेजने की अपील की.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.








