
यूपी के संभल में बड़ा हादसा, क्षमता से अधिक भर दिए आलू तो ढह गया कोल्ड स्टोरेज, 25 मजदूर दबे, रेस्क्यू जारी
AajTak
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में एक कोल्ड स्टोर ढह गया, जिसमें 25 मजदूर दब गए हैं. मजदूरों को निकालने के लिए तीन जेसीबी से बचाव कार्य जारी है. घटना के बाद जिले के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए. बताया जा रहा है कि कोल्ड स्टोर में क्षमता से अधिक आलू भर दिए गए थे.
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बड़ी घटना सामने आई है. यहां एक कोल्ड स्टोर में क्षमता से अधिक आलू का भर दिए गए. इससे कोल्ड स्टोर की दीवारें फट गईं. कोल्ड स्टोर ढहने से करीब 25 मजदूर दब गए, जिन्हें निकालने की कोशिश की जा रही है. घटना के बाद पहुंचे दबे मजूदरों के परिजन रोते-बिलखते रहे. फिलहाल बचाव कार्य जारी है.
घटना के बाद मजदूरों के परिजनों और स्थानीय लोगों ने आक्रोश में आकर कोल्ड स्टोरेज में तोड़फोड़ शुरू कर दी. सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई. तीन जेसीबी की मदद से बचाव कार्य जारी है. बताया जा रहा है कि अमोनिया गैस का भी रिसाव हो रहा है, जिससे अफरातफरी मची हुई है.
जानकारी के अनुसार, चंदौसी थाना क्षेत्र के स्लामनगर रोड के बर्रई में AR कोल्ड स्टोरेज है. बताया जा रहा है कि यहां क्षमता से अधिक आलू का भराव कर दिया गया. ओवरलोड होने की वजह से आज स्टोर की दीवारें फट गईं और कोल्ड स्टोर ढह गया. इससे अंदर काम कर रहे लगभग 25 मजदूर दब गए हैं.
घटना के बाद मच गई चीख-पुकार, बचाव कार्य जारी
कोल्ड स्टोरेज ढहने की घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. आनन-फानन में सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस व प्रशासन की टीमों ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कर दिया है. फिलहाल तीन JCB की मदद से बचाव कार्य चल रहा है. इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में कोल्ड स्टोरेज के मालिक के खिलाफ आक्रोश है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.










