
यूपी की सियासी लड़ाई मंदिर-मस्जिद-बौद्ध मठ तक आई... योगी की एंट्री ने बदली बहस की धारा, क्या हैं मायने?
AajTak
यूपी में सियासी लड़ाई मंदिर-मस्जिद और बौद्ध मठ तक आ गई है. यूपी सरकार के मंत्री रघुराज सिंह के बयान से शुरू हुए विवाद में अब यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की एंट्री ने बहस की धारा ही बदल दी है. ज्ञानवापी को लेकर सीएम योगी के बयान के मायने क्या हैं?
लोकसभा चुनाव से पहले यूपी की सियासत मंदिर-मस्जिद और बौद्ध मठ पर आ गई है. यूपी सरकार के मंत्री रघुराज सिंह के बयान से शुरू हुए मंदिर-मस्जिद और बौद्ध मठ के विवाद में अब यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भी एंट्री हो गई है. योगी आदित्यनाथ की एंट्री ने इस सियासी लड़ाई में बहस की धारा ही बदल दी है.
ये भी पढ़ें- 'त्रिशूल वहां क्या कर रहा...', ज्ञानवापी पर योगी बोले- ऐतिहासिक गलती पर समाधान मुस्लिम समाज से आना चाहिए
योगी आदित्यनाथ ने ज्ञानवापी को लेकर कहा है कि अगर मैं उसे मस्जिद कहता हूं तो विवाद होगा. भगवान ने जिसको दृष्टि दी है, वो देखे ना. त्रिशूल वहां क्या कर रहा है? हमने तो नहीं रखे. वहां ज्योतिर्लिंग है, देवप्रतिमाएं हैं. दीवारें चिल्ला-चिल्लाकर क्या कह रही हैं? मुझे लगता है कि मुस्लिम पक्ष की ओर से प्रस्ताव आना चाहिए कि साहब ऐतिहासिक गलती हुई है और उसका समाधान हो.
ये भी पढ़ें- ज्ञानवापी परिसर के सर्वे में ASI की मदद करेगा IIT कानपुर, GPR टेक्नोलॉजी का किया जाएगा इस्तेमाल
सीएम योगी का ये बयान ऐसे समय आया है जब ज्ञानवापी प्रकरण के बाद देश में मंदिर-मस्जिद-बौद्ध मठ को लेकर बहस छिड़ी हुई है. संघ प्रमुख मोहन भागवत इस मुद्दे से किनारा कर चुके हैं और बीजेपी के बड़े नेता भी खुलकर कुछ भी बोलने से बचते रहे हैं. ऐसे में, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के इस बयान के सियासी मायने क्या हैं?
योगी ने सेट कर दिया 2024 का एजेंडा

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








