
यूपी: एयरलाइन्स में नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी, गौतमबुद्ध नगर में गिरोह का पर्दाफाश
AajTak
गौतमबुद्धनगर की साइबर क्राइम पुलिस टीम ने इंडिगो एयरलाइन्स में नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से 11 मोबाइल फोन, 2 लैपटॉप, 29 शीट कालिंग डाटा व एक इंडिगो एयरलाइन्स की फर्जी मुहर बरामद की है.
उत्तर प्रदेश के कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की साइबर क्राइम पुलिस टीम ने इंडिगो एयरलाइन्स में नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से 11 मोबाइल फोन, 2 लैपटॉप, 29 शीट कालिंग डाटा व एक इंडिगो एयरलाइन्स की फर्जी मुहर बरामद की है. साइबर क्राइम टीम ने धोखाधड़ी करने वाले राहुल और कमलनाथ को गिरफ्तार किया है. उनके कब्जे से 11 मोबाइल फोन, 2 लैपटॉप, 29 शीट कालिंग डाटा, एक इंडिगो एयरलाइन्स की मुहर बरामद किए गए हैं.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










